
फैमिली संग समर वेकेशन पर सोहा अली खान, नातिन के साथ कैरम खेलती दिखीं शर्मिला टैगोर
AajTak
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैमिली वेकेशन की कई खास तस्वीरें शेयर की हैं. सोहा अली खान ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में शर्लिमा टैगोर अपनी क्यूट नातिन इनाया संग कैरम बोर्ड खेलती हुई नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी मां और लिटिल एंजेल इनाया संग देहरादून में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. देहरादून के सुहाने मौसम और खूबसूरती के बीच सोहा और शर्मिला टैगोर लिटिल इनाया के साथ अपने हर पल को यादगार बना रही हैं और खूब मस्ती कर रही हैं. सोहा के फैमिली हॉलीडे की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं, जिनपर फैंस दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
खास है फैमिली संग सोहा की समर वेकेशन
सोहा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैमिली वेकेशन की कई खास तस्वीरें शेयर की हैं. सोहा की तस्वीरों में वो अपनी लाडली बेटी और मां संग समर वेकेशन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. अपनी एक फोटो में सोहा अपनी प्रिंसेस संग पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई भी देखी जा सकती हैं. सोहा की फोटो के बैकग्राउंड में हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच सनसेट का दिलकश नजारा किसी को भी क्रेजी कर सकता है.
बर्थडे पार्टी में रोमांटिक हुईं Sunny Leone, पति को किया Liplock, फिर यूं काटा केक
शर्मिला टैगोर ने इनाया संग खेला कैरम बोर्ड
सोहा की सभी फोटोज यूं तो अपने आप में ही बेहद खास हैं. लेकिन एक तस्वीर पर हर किसी का दिल आ गया है और वो है शर्मिला टैगोर संग लिटिल इनाया की मस्ती. जी हां, सोहा अली खान ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में शर्लिमा टैगोर अपनी क्यूट नातिन इनाया संग कैरम बोर्ड खेलती हुई नजर आ रही हैं. नानी संग क्यूट इनाया का प्ले टाइम फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस शर्लिम टैगोर और इनाया की क्यूट बॉन्डिंग पर फिदा हो रहे हैं. बिकिनी में 'दंगल गर्ल' Sanya Malhotra का दिलकश अंदाज, मछलियों-कछुए के बीच लिए स्कूबा डाइविंग के मजे

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












