
फैमिली के साथ गेम खेल रहा था शख्स, बहस हुई तो करने लगा फायरिंग
AajTak
परिवार वालों के संग मोनोपोली गेम खेलते हुए शख्स अचानक हिंसक हो गया और उसने अपने परिजनों को ही सड़क पर दौड़ाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी. शख्स ने अपने सौतेले भाई को पीटा भी. आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला अमेरिका में सामने आया है.
परिवार के सदस्य आपस में बैठकर मोनोपोली गेम (Monopoly Game) खेल रहे थे, इसी दौरान एक सदस्य गुस्से में आ गया ओर उसने अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया. आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.
cleveland19.com की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना अमेरिका के टुल्सा में 27 नवंबर को सामने आई. पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार बैठकर मोनोपोली गेम खेल रहा था, इस दौरान आरोपी जॉन ऑर्मस्ट्रॉन्ग और उनके सौतेले भाई के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई.
झगड़े के बाद जॉन ऑर्मस्ट्रॉन्ग और सौतेले भाई ने मोनोपोली बोर्ड को फेंक दिया, फिर दोनों के बीच भिड़ंत हो गई. धीरे-धीरे लड़ाई घर के बाहर पहुंच गई.
इसी दौरान जॉन ऑर्मस्ट्रॉन्ग अपनी पिस्टल लेकर बाहर आ गया. फिर उसने पिस्टल लेकर सौतेली बहन और सौतेले भाई को सड़क पर ही दौड़ाना शुरू कर दिया. इस दौरान आर्मस्ट्रॉन्ग ने फायरिंग भी की.
मामला बढ़ता देख आर्मस्ट्रॉन्ग की सौतेले बहन ने ही इमरजेंसी नंबर 911 पर फोन किया. गुस्से में आकर आर्मस्ट्रॉन्ग ने सौतेली बहन और अपने पिता पर गोली चलाई. गनीमत यह रही कि गोली दोनों में से किसी को नहीं लगी. इसके बाद जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने आरोपी जॉन ऑर्मस्ट्रॉन्ग को गिरफ्तार कर लिया.
ऑर्मस्ट्रॉन्ग पर घातक हथियार से हमला करने का आरोप लगा है. पुलिस को घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल नहीं मिली. लेकिन, मोनोपोली गेम में प्रयुक्त होने वाले पैसे और कटे-फटे टुकड़े बरामद हुए हैं. वहीं, पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि आरोपी ऑर्मस्ट्रॉन्ग इस अपराध के लिए जल्द रिहा नहीं हो पाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











