
फैन्स से 400 करोड़ लेकर 'गायब' हो गई खूबसूरत Instagram स्टार!
AajTak
एक फेमस महिला यूट्यूबर पर हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. उनके यूट्यूब चैनल को 8 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है. वहीं इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि यूट्यूबर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है.
एक फेमस महिला यूट्यूबर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखधड़ी का आरोप लगा है. उन्होंने फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग स्कैम के जरिए हजारों फॉलोअर्स को अपनी जाल में फंसा लिया था. यूट्यूबर ने फॉलोअर्स को इन्वेस्टमेंट पर बड़े मुनाफे का वादा किया था.
मामला थाईलैंड का है. नथामोन खोंगचाक (Natthamon Khong) के यूट्यूब चैनल Nutty's Diary को 8 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है. यहां वह डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती थीं. इंस्टाग्राम पर भी नथामोन के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यहां वह फॉरेक्स ट्रेडर्स के प्राइवेट कोर्सेज का प्रचार करती रहती थीं.
नेशनल न्यूजपेपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 हजार से ज्यादा लोगों ने नथामोन को इन्वेस्टमेंट के लिए पैसे दिए थे. थाई पुलिस से शिकायत करने में एक वकील ने दर्जनों पीड़ितों की मदद की. रिपोर्ट में बताया गया है कि फॉलोअर्स को 35 फीसदी तक के रिटर्न का वादा किया गया था.
मई में अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में नथामोन ने बताया था कि उनके पास इन्वेस्टर्स के करीब 220 करोड़ रुपए ($27.5 million) हैं. वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि ब्रोकर ने उनका ट्रेडिंग अकाउंट और मार्च से उनके फंड को भी ब्लॉक कर दिया है. लेकिन उन्होंने कहा कि वह लोगों के पैसे को वापस करने की कोशिश करेंगी.
हालांकि, इन आरोपों को लेकर नथामोन की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के पुलिस ऑफिसर वताना केटुम्पाई ने कहा- इंटरनेट क्राइम्स की जांच में लगे थाईलैंड पुलिस के एक यूनिट ने पिछले हफ्ते धोखाधड़ी के मामले में नथामोन के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










