
फैन्स ने पूछा- किसके जैसी दिखती है Vamika, Virat Kohli या Anushka Sharma, क्रिकेटर की बहन ने दिया ये जवाब
ABP News
हाल ही में विराट-अनुष्का के फैन्स ने वामिका के बारे में और डिटेल्स निकालने की कोशिश की है. जी हां, विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया था.
क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इसी साल पेरेंट्स बने हैं. दोनों के घर एक प्यारी सी बिटिया का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है. आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किए हैं. वहीं, इनके फैन्स हर संभव कोशिश में लगे रहते हैं कि किसी ना किसी तरह से वामिका की कोई झलक देखने को मिल जाए. हाल ही में विराट अनुष्का के फैन्स ने वामिका के बारे में और डिटेल्स निकालने की कोशिश की है. जी हां, विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया था. इस दौरान उनसे वामिका को लेकर सवाल पूछे गए.More Related News













