
फैक्ट चेक: पीएम मोदी ने कोरोना काल में 150 करोड़ रोजगार देने का दावा नहीं किया, फर्जी है स्क्रीनशॉट
AajTak
कोरोना जैसी महामारी के समय में सोशल मीडिया पर 'आजतक' चैनल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ. स्क्रीनशॉट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान 150 करोड़ लोगों को रोजगार दिया. यूजर्स मोदी के इस कथित बयान पर चुटकी लेते हुए कमेंट कर रहे हैं कि लगभग 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में सरकार ने 150 करोड़ लोगों को नौकरी कैसे दे दी.
रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. विपक्ष सरकार को नौकरी को लेकर किये गए उनके वादों को याद दिलाता रहता है. अब इसी के चलते सोशल मीडिया पर 'आजतक' चैनल का एक स्क्रीनशॉट जमकर वायरल होने लगा है. स्क्रीनशॉट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान 150 करोड़ लोगों को रोजगार दिया. यूजर्स मोदी के इस कथित बयान पर चुटकी लेते हुए कमेंट कर रहे हैं कि लगभग 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में सरकार ने 150 करोड़ लोगों को नौकरी कैसे दे दी. वायरल स्क्रीनशॉट को सच मानते हुए लोग मोदी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला. देश में बढ़ते कोरोना मामलों को ध्यान में रखते हुए इस स्क्रीनशॉट में दोबारा लॉकडाउन लगने की संभावना का भी जिक्र है.
दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







