
फेस मास्क की जगह पेंट कर बना रही थी मूर्ख, जब्त हो गया महिला का पासपोर्ट
AajTak
फेस मास्क के बारे में अनिवार्य दिशानिर्देशों के बावजूद, कई ऐसे लोग हैं जो COVID-19 महामारी के बीच सार्वजनिक स्थानों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते रहते हैं. बाली में हाल ही में, दो महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे, क्योंकि महिला ने सुपर मार्केट में जाने के लिए जो मास्क पहना था असल में वो मास्क नहीं था बल्कि चेहरे पर वैसी ही पेंटिंग की गई थी.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने शिकंजे में ले रखा है और कोई भी देश इससे अछूता नहीं है. वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने साफ तौर पर संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है लेकिन कुछ लोग इसे या तो जरूरी नहीं समझते या फिर बोझ और सुंदरता को खराब करने वाला मानते हैं. ऐसी ही एक युवती को मास्क नहीं पहनना और उसकी जगह एजेंसियों को ठगने के लिए मास्क के डिजाइन में चेहर पर पेंटिंग करना भारी पड़ गया. अब उस महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. फेस मास्क के बारे में अनिवार्य दिशानिर्देशों के बावजूद, कई ऐसे लोग हैं जो COVID-19 महामारी के बीच सार्वजनिक स्थानों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते रहते हैं. बाली में हाल ही में, दो महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे, क्योंकि महिला ने सुपरमार्केट में जाने के लिए जो मास्क पहना था असल में वो मास्क नहीं था बल्कि चेहरे पर वैसी ही पेंटिंग की गई थी. दो महिलाओं में से एक ने दुकानदारों को बेवकूफ बनाने के लिए उसके चेहरे पर नीले रंग के मास्क की पेंटिंग बना दी. खबरों के अनुसार, जोश पालर लिन और लीया नाम की इन दो महिलाओं का किसी ने वीडियो बना लिया जो सुपरमार्केट में टहल रही थीं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










