
फेस पैक लगाकर सो गई महिला, नींद खुली तो आईना देखकर निकल गई चीख!
AajTak
लोग अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. कभी-कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है, जब किसी नुस्खे का असर उल्टा हो जाए. ऐसा ही अमेरिका की एक महिला के साथ भी हुआ.
यूरोपीय और अमेरिकी देशों में गोरे लोग अपनी त्वचा को टैन करने के लिए कई तरह के नुस्खे और फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं. कभी-कभी इन ब्यूटी केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल में एक छोटी गलती से पूरा मामला ही बिगड़ जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ सौंदर्य सामग्रियों का इस्तेमाल करने की शौकिन अमेरिका की एक महिला के साथ. इस महिला पर ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल में एक छोटी गलती से कुछ ऐसा हुआ जो काफी डराने वाला है.
दरअसल, मिसिसिपी की महिला खुद के चेहरे की त्वचा को टैन करने का फैसला किया. क्योंकि वह सुंदर दिखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ प्रयोग करती रहती हैं. वह एक कंपनी में मार्केटिंग हेड हैं, इस वजह से भी वह खुद को हमेशा खूबसूरत बनाए रखने के लिए प्रयास करती रहती हैं.
शीशे में चेहरा देख चीख पड़ी महिला इस बार महिला ने अपनी चेहरे की नकली टैनिंग करने के लिए टैनर लगाया और ऐसा करते हुए वह 8 घंटे के लिए सो गईं. जब उसने उठकर आइने में अपना चेहरा देखा तो चीख पड़ी. उसका चेहरा काफी डरावना दिख रहा था. उसके चेहरे का रंग ही बदल गया था.
गहरे हरे रंग का हो गया था चेहरा सोशल मीडिया पर महिला ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि यह मेरा अबतक का सबसे बुरा अनुभव था. मैंने चेहरे पर टैनर लगाया था. इसके लगाकर सिर्फ एक घंटे तक रखना था. लेकिन मैं गलती से 8 घंटे तक सो गई. जब मेरी नींद खुली तो मैं भागी-भागी शीशे के पास गई. मेरा चेहरा गहरे हरे रंग का हो गया था. इसे साफ करना मुश्किल था.
एक घंटे के बादले आठ घंटे तक चेहरे पर लगा रहा टैनर महिला के अनुसार टैनर को सिर्फ एक घंटे तक के लिए चेहरे पर लगाना था. गलती से वो सो गई, जिससे यह उसकी त्वचा पर आठ घंटे से ज़्यादा समय तक बना रहा. इस वजह से इसका उल्टा असर हो गया और चेहरा खूबसूरत बनने के बजाय डरावना बन गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










