
फेसबुक पर लिखे ऐसे पोस्ट, कोर्ट ने 2 साल के लिए शख्स को भेजा जेल
AajTak
फेसबुक पर एक कंपनी के खिलाफ लगातार लिखना एक शख्स को भारी पड़ गया. यह शख्स सोशल मीडिया पर पॉपुलर था, उसकी फैन फॉलोइंग 3 लाख से ज्यादा थी. कोर्ट ने अपने फैसले में शख्स को सजा तो दी ही, वहीं उसे कड़ी फटकार भी लगाई. शख्स की वजह से कंपनी के शेयर की कीमतों में भूचाल आ गया था.
फेसबुक पर गलत जानकारी देना शख्स पर भारी पड़ गया. उसे 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है. इस शख्स की हरकत की वजह से कंपनी के शेयर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. यह मामला वियतनाम का है. कोर्ट ने हाल में शख्स को सजा देते हुए कड़ी फटकार भी लगाई.
thethaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स को वियतनाम में पीनल कोड आर्टिकल 331 के तहत सजा सुनाई गई. शख्स पर आरोप है कि उसने जो पोस्ट किए उससे Gelex Group JSC की छवि को नुकसान पहुंचा. शख्स ने साल 2019 से फेसबुक पर कंपनी के बारे में अनवेरिफाइड इंफॉरमेशन शेयर करनी शुरू की थी. देखते ही देखते इस शख्स की फैन फॉलोइंग फेसबुक पर बढ़ गई, साल के अंत तक 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो गए.
रिपोर्ट में सामने आया कि इस शख्स ने 2019 के अप्रैल में यह सब करना शुरू किया. वह फेसबुक पोस्ट को एडिट कर देता था, ऐसे में यह आशंका जताई गई है कि उसके पास कंपनी के अंदर की सूचना पहले से मौजूद थीं.
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वह लोगों को अपनी बातों से यह विश्वास दिलाना चाहता था कि उसके पास सीक्रेट सूचनाएं हैं. एक फेसबुक पोस्ट में उसने यह भी क्लेम किया कि Nguyen Van Tuan जांच के दायरे में हैं. उस समय वह Gelex Group के चेयरमैन ऑफ द बोर्ड और जनरल डायरेक्टर थे. इसके अलावा वह Viglacera Corporation के भी चेयरमैन पद को भी संभाल रहे थे.
अपने पोस्ट में शख्स ने दावा किया चेयरमैन जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे, इस लेकर शख्स ने दो फोटो फेसबुक पर शेयर किए. इस कारण कंपनी के शेयर बड़ी संख्या में लोगों ने बेच दिए, इससे शेयर की कीमतों में कमी देखने को मिली. शख्स की हरकत से शेयर मार्केट में मौजूद निवेशक भी चिंता में पड़ गए.
2 अप्रैल को शख्स ने फेसबुक पर अफवाह सुनकर एक पोस्ट किया कि कंपनी के चेयरमैन तांग हाओंग मिन्ह को गिरफ्तार कर लिया गया है. तांग के अलावा दूसरे फाइनेंस बिजनेस लीडर्स को भी गिरफ्तार किया गया है. यह सूचना आधिकारिक रूप से कन्फर्म 5 अप्रैल को हुई. इसके बाद शख्स ने पुराने पोस्ट को एडिट कर दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









