
फेसबुक टैग से खुली पति की पोल, महिला को पता चली तलाक की असल वजह
AajTak
एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर पति के साथ अपने रिश्ते के बारे में ऐसी बताई हैं जो किसी के लिए भी आंख खोलने का काम कर सकता है. हालांकि नाओमी नाम की इस महिला को अपने रिश्ते की सच्चाई का पता तलाक के बाद चला जिसका उसे बहुत अफसोस है. नाओमी अपने साथ इस घटना की पूरी कहानी सुनाई है.
एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर पति के साथ अपने रिश्ते के बारे में ऐसी बताई हैं जो किसी के लिए भी आंख खोलने का काम कर सकता है. हालांकि, नाओमी नाम की इस महिला को अपने रिश्ते की सच्चाई का पता तलाक के बाद चला जिसका उसे बहुत अफसोस है. नाओमी अपने साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी सुनाई है. नाओमी ने लिखा, 'एक दिन जब मैं बैठी हुई थी तभी मेरे फोन पर फेसबुक का एक नोटिफिकेशन आया. मेरे एक्स हसबैंड डेविड की आंटी लिज ने एक पोस्ट में हम दोनों को टैग करके बधाई दी थी. ये पढ़ कर मैं चौंक गई क्योंकि हमें अलग हुए 8 महीने हो गए थे. इस बात के लिए बधाई देने जैसी बात मुझे बहुत अजीब लगी. इस पोस्ट में जो आगे लिखा था, वो पढ़ के तो मैं और हैरान रह गई.' 'आंटी ने अपने पोस्ट में छोटे बच्चे मैक्स का दुनिया में स्वागत करते हुए लिखा था कि वो अपने भांजे से मिलने के लिए बेकरार हैं. उन्होंने ये भी लिखा था कि मां और बच्चा दोनों ठीक है. साथ ही बच्चे की आंख और नाक उसकी फैमिली पर ही गई है. मुझे लगा आंटी किसी और को बधाई दे रहीं थी और उन्होंने उस पोस्ट में गलती से मुझे टैग कर दिया.'
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










