
फेसबुक के जरिए चल रहा था किडनी खरीदने का धंधा, आरोपी को लोगों ने पकड़ा और फिर...
AajTak
यूपी के एटा में फेसबुक के जरिए किडनी बेचने का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक युवक ने कर्ज उतारने के लिए अपनी एक किडनी फेसबुक के जरिेए बेच दी लेकिन जब उसे वादे के मुताबिक 24 लाख रुपये नहीं मिले तो मामले का खुलासा हुआ. युवक की किडनी पहले ही निकाल ली गई थी लेकिन उसे पैसे नहीं मिले.
उत्तर प्रदेश के एटा में किडनी निकलवाने के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आरोपी स्वीकार कर रहा है कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण किया और फिर लखनऊ के अस्पताल में ले जाकर उसकी किडनी निकाल ली.
दरअसल एटा के भगीपुर के रहने वाले युवक ने बताया कि दो महीने पहले आरोपी अश्विनी ने अपने चार साथियों सहित कलेक्ट्रेट रोड से शाम को उसका अपहरण कर लिया. अगवा किए जाने के बाद आरोपियों ने अपने साथियों सहित कहीं दूर ले जा कर उसकी किडनी निकाल ली. आज वह पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.
वीडियो वायरल होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. दरअसल पीड़ित युवक किशोर कर्ज में डूबा हुआ था. उसने फरवरी महीने में फेसबुक पर किडनी खरीदने वाले कुछ लोगों से संपर्क किया और 23 फरवरी को आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा कर विशाखापत्तनम पहुंचा.
वहां जाकर उसने किडनी बेच दी, जिसके लिए उसे किडनी लेने वाले लोगों ने 24 लाख रुपये का चेक दिया. लेकिन एटा आने के बाद जब किशोर का चेक क्लियर नहीं हुआ तो किशोर ने चेक देने वाले लोगों से एक बार फिर से संपर्क किया और लखनऊ पहुंच गया.
लखनऊ के एक होटल में 8 दिन रहने के बाद भी किशोर को पैसे नहीं मिले तो वह घर वापस आ गया क्योंकि फेसबुक पर बात करने से लेकर किडनी बेचने तक आरोपी अश्विनी ने लाइजनर की भूमिका निभाई थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









