
फेल होकर पास होने का मैं परफेक्ट एग्जाम्पल, PMT से IAS तक दूसरी बार में निकाला- कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी
AajTak
कोटा में कोचिंग कर रहे विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाने के लिए कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने छात्रों से बात की. उन्हें बताया कि वह पीएमटी, प्रीपीजी, आर्मी कैप्टन और आईएएस सभी परीक्षाओं में मैं दूसरी बार में सफल हुए हैं. वह फेल होकर पास होने का परफेक्ट उदाहरण हैं. इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि इंस्टाग्राम, ट्विटर आपके दुश्मन हैं.
राजस्थान के कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों की आत्महत्या की खबरें लगातार आती रहती हैं. ऐसे में विद्यार्थियों में सकारात्मकता लाने और उनके उत्साहवर्धन के लिए जिला प्रशासन के प्रयास हर स्तर पर जारी हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत नीट की परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को मोटिवेट करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी बुधवार को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जवाहर नगर स्थित समुन्नत सभागार में पहुंचे.
यहां विद्यार्थियों से संवाद में उनके सवालों के जवाब दिए तथा उनके साथ अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने उत्साह के साथ परीक्षा देते हुए सफलता की ओर बढ़ने के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं. जिला कलेक्टर डॉ. गोस्वामी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सोशल मीडिया के सवाल पर कहा कि न तो मैं इंस्टा पर हूं, न ट्विटर पर हूं, मैं यहां हूं. वो आभासी दुनिया है. इससे कुछ नहीं होता.
यह भी पढ़ें- खुदकुशी... सुसाइड... आत्महत्या... 12 साल में 'कोटा फैक्ट्री' निगल चुकी है डॉक्टर इंजीनियर बनने का ख्वाब लेकर आए 181 घरों के चिराग
हो सकता है सोशल मीडिया के ये प्लेटफॉर्म उपयोगी हों, लेकिन अभी आपकी उम्र में और जिस लक्ष्य के लिए आप आए हैं, उस उद्देश्य में ये आपके दुश्मन हैं. आप जिस दिन कामयाब हो जाओगे, फोलोअर्स खूब मिल जाएंगे. अभी ये बाधा के अलावा कुछ नहीं है. इन्हें अपने मोबाइल से हटा दो. हम वो करें जो काम अच्छा हो, क्योंकि अच्छा काम करने के बाद उत्साह मिलता है. बुरा काम करके भारीपन मिलता है. हम इंस्टा पर एक घंटा बिताने के बाद जब सोचते हैं, तो लगता है एक घंटा खराब हो गया. इसलिए यह गलत है.
सपना था IAS से हाथ मिलाने का...
सफलता से पहले असफलता की बात पर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने कहा कि मैं फेल होकर पास होने का परफेक्ट एग्जाम्पल हूं. प्री मेडिकल एग्जाम पीएमटी, प्रीपीजी, आर्मी कैप्टन, यूपीएससी सभी एग्जाम में पहली बार में मुझे सफलता नहीं मिली. सब में दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की. यूपीएससी में सफल हुआ, तो मनपसंद का पद नहीं मिल रहा था, तो दोबारा परीक्षा दी. मैंने सपना देखा था किसी आईएएस से हाथ मिलाऊं. जब सफल हुआ, तो कमरे में गया जोर से चिल्लाया और फिर खुद से हाथ मिलाया. मैं पहला आईएएस हूं, जिससे मैंने हाथ मिलाया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










