
फेरों के समय मंडप में गिरा दूल्हा, दुल्हन बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी'
AajTak
यूपी के बांदा जिले में शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां फेरे लेते समय दूल्हा अचानक लड़खड़ाने लगा. देखते ही देखते वो गिर गया. ये सब देखकर दुल्हन हैरान रह गई और उसने शादी से इनकार कर दिया. साथ ही दूल्हे के पिता को उसकी हरकतों को छिपाने के लिए भला-बुरा भी कहा.
UP News: बांदा से शादी समारोह से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शराबी दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया. उसके इस फैसले से सन्नाटा पसर गया. बाराती भी मौके से खिसक लिए. यानी बारात बिना दुल्हन के लौट गई.
बताया जा रहा है कि फेरे लेते समय मंडप में शराब के नशे में धुत दूल्हा अचानक लड़खड़ाने लगा. देखते ही देखते वो गिर गया. ये सब देखकर दुल्हन हैरान रह गई और उसने शादी से इनकार कर दिया. साथ ही दूल्हे के पिता को उसकी हरकतों को छिपाने के लिए भला-बुरा भी कहा.
दुल्हन के दरवाजे पर 22 जून को आई थी बारात
अतर्रा थाना इलाके के रहने वाले एक शख्स की बेटी की शादी बांदा के लुकतरा गांव के रहने वाले रामकृपाल के बेटे प्रेमबाबू से तय हुई थी. 22 जून को बारात दरवाजे पर आई. दुल्हन के पिता ने सामर्थ्य के अनुसार रिश्तेदारों का खूब मान सम्मान और स्वागत किया. इसके बाद जयमाल की रस्म पूरी हुई.
दूल्हा लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गया
मगर, सात फेरों की रस्म के समय मंडप के नीचे दूल्हा लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गया. दूल्हे की ऐसी हरकत देख दुल्हन सहित सभी लोग परेशान हो गए. इसके बाद पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था. तभी दुल्हन मंडप से खड़ी हो गई और उसने फेरे लेने से मना कर दिया. साथ ही जमकर हंगामा काटा और दूल्हे के पिता को भी भला-बुरा कहा.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











