
फेमस सिंगर ने कराई पति की दूसरी शादी, बोली- मैं तो बिजी रहती हूं, करियर भी देखना है
AajTak
42 साल की मलेशियाई सिंगर एज़लाइन अरिफिन ने हाल में खुलासा किया है कि बीते साल उन्होंने अपने पति की दूसरी शादी कराई थी. इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई वह हैरान करने वाली थी.
दुनिया में शायद ही कोई महिला होगी जो अपने पति की दूसरी शादी करना चाहे. लेकिन हाल में मलेशिया की एक जानी मानी सिंगर ने अपने पति के लिए दूसरी बीवी तलाश करके उनकी शादी कराने के बारे में खुलासा करके लोगों को हैरत में डाल दिया है.
42 वर्षीय एज़लाइन अरिफिन, जिन्हें एज़लिन के नाम से भी जाना जाता है, ने 2003 में अपने अवांट-गार्डे गीत हाय हाय बाय बाय से देश भर में प्रसिद्धि हासिल की और आज उनके इंस्टाग्राम पर 173,000 फॉलोअर्स हैं. पिछले दो सालों में कोई नया गाना रिलीज़ नहीं करने के बावजूद, वह सुके शॉप जैसे मलेशियाई टेलीविजन शॉपिंग चैनलों पर एक्टिव रहती हैं, और अपने फॉलोअर्स को फूड प्रोडक्ट बेचती हैं.
हाल में एज़लिन ने सार्वजनिक रूप से अपने 47 साल के पति, वान मोहम्मद हफ़ीज़म की पिछले साल 26 साल की लड़की से कराई गई दूसरी शादी का खुलासा किया है.उन्होंने बताया कि यह उनका ही आइडिया था. उन्होंने कहा कि ये फैसला उन्होंने इसलिए लिया ताकि दूसरी पत्नी उनके पति के साथ रहे और एजलिन को अपने करियर पर फोकस करने में आसानी हो.
एजलिन ने कहा-'मैं एक बिजी इंसान हूं, मेरे काम के लिए मुझे लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है, और मैं अक्सर परेशान हो जाती हूं. मुझे घर के कामों में मदद के लिए किसी और की ज़रूरत थी.' 31 मार्च को, एज़लिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने पति की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- 'हम अभी भी साथ हैं, अभी भी मजबूत हो रहे हैं.'
बता दें कि मलेशिया में राष्ट्रीय धर्म इस्लाम है और वह एक से ज्यादा शादियां करना कानूनी है. यहां पुरुष अधिकतम चार पत्नियां रख सकते हैं. हालांकि, यह प्रथा गैर-मुसलमानों के लिए गैरकानूनी है. यहां पहली शादी के बाद प्रत्येक विवाह को अलग-अलग राज्यों में इस्लामी शरिया कानून द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करना होता है और खास परमीशन प्राप्त करनी होती है. कथित तौर पर हर साल मलेशिया की शरिया अदालतों में 1,000 से अधिक पुरुष बहुविवाह के लिए आवेदन करते हैं.
एज़लिन ने कहा कि सही लड़की खोजने के लिए, उन्होंने कई मैचमेकिंग कार्यक्रमों में भाग लिया. आख़िरकार, उसके पति को खुद ही नई पत्नी मिल गई. एज़लिन ने खुलासा किया कि वह और उसकी सौतन दोनों अपने पति के साथ एक एक सप्ताह बिताते हैं. उन्होंने कहा, हम औरत हैं तो जलन होती है, लेकिन मेरे लिए अगर पति अपनी जिम्मेदारियां निभा सकता है और पर्याप्त प्यार और देखभाल दे सकता है, तो महिलाओं को उसे शेयर करने में कोई आपत्ति नहीं होगी. एज़लिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि बहुविवाह हर किसी के लिए नहीं है. उन्होंने कहा,अगर आपकी पत्नी इसे स्वीकार नहीं कर सकती है, तो ऐसा न करें क्योंकि इससे पत्नी और बच्चें इमोश्नली टूट जाएंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








