
फूड सेफ्टी वालों ने मिठाई को मिलावटी बता डस्टबिन में फेंका, लोग उठा ले गए! वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग सड़क किनारे रखे डस्टबिन में से मिठाइयां निकालकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह नज़ारा देखकर लोग दंग रह गए हैं और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ऐसा हुआ कैसे. आइए समझते हैं पूरा मामला.आखिर डस्टबिन में मिठाई आई ही क्यों और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है. क्लिप में कुछ लोग सड़क किनारे रखे कूड़ेदान से मिठाइयां निकालकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आते ही लोग स्तब्ध हैं.क्योंकि त्यौहारों के मौसम में लोग अपनी सेहत के नाम पर आखिर ऐसी लापरवाही कैसे कर सकते हैं?
होली नजदीक है और हर साल की तरह इस बार भी बाजार में मिलावटी मिठाइयों का खतरा बढ़ गया है. इसी वजह से फूड विभाग पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रहा है. हापुड़ में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई, लेकिन कार्रवाई के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने विभाग की गंभीरता पर ही सवाल खड़े कर दिए.
क्या हुआ था हापुड़ में?
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी आइटम बेचने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही थी. इस दौरान उन्होंने मिलावटी मिठाई बरामद की. इसके बाद मिलावटी सामान को डस्टबिन में फेंक दिया गया. अब वीडियो वायरल के साथ दावा किया जा रहा है कि जिस मिठाई या खाने के आइटम को मिलावटी मानकर फेंका गया था, उसे ही कचरे से उठाकर ले गए. पूरी घटना किसी ने वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग कचरे से खाने का सामान उठाकर भाग रहे हैं, जिसके लिए कहा जा रहा है कि वो मिलावटी है.
देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









