
फूड डिलीवरी ब्वॉय हुआ गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी ने खुद महिला के घर पहुंचाया खाना
AajTak
महिला ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. जब उसका खाना लेकर डिलीवरी ब्वॉय आ रहा था उसी दौरान ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस ने किसी जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया.
आमतौर पर जब पुलिस वाले किसी घर पर दस्तक देकर दरवाजा खोलने को बोलते हैं तो लोग यह सोचकर डर जाते हैं कि अब वो किसी ना किसी कानूनी पचड़े में पड़ने वाले हैं. लेकिन अमेरिका में एक महिला उस वक्त हैरान रह गई जब उसका ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ खाना डिलीवरी ब्वॉय की जगह एक पुलिस अधिकारी लेकर गेट पर पहुंचा था. (तस्वीर - Getty) दरअसल महिला ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. जब उसका खाना लेकर डिलीवरी ब्वॉय आ रहा था उसी दौरान ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस ने किसी जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया. (तस्वीर - Getty) हालांकि पुलिस को इसके बाद महसूस हुआ कि जिस महिला ने खाना ऑर्डर किया है वो घर पर डिलीवरी ब्वॉय का इंतजार कर रही होगी. इसके बाद पुलिस अधिकारी टायलर विलियम्स ने डिलीवरी ब्वॉय से उसका पता लिया और अपनी ड्यूटी से ऊपर उठकर खाने का पैकेट लेकर व्यक्तिगत रूप से उसे पहुंचाने महिला के घर गए. (स्क्रीनशॉट/Screengrab Jonesboro Police)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











