
फुस्स हो जाएगा ट्रंप का 100% फार्मा टैरिफ भी! भारत पर नहीं होगा ज्यादा असर, ये हैं कारण
AajTak
फार्मा पर ट्रंप ने 100 फीसदी टैरिफ लगाया है, लेकिन उद्योग प्रमुखों का कहना है कि इसका असर भारत पर ज्यादा नहीं होगा. उन्होंने इसके पीछे के कारणों के बारे में बताया है.
फार्मा एक्सपोर्ट पर अमेरिका ने 100 फीसदी टैरिफ का ऐलान कर दिया है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा. इस बीच भारत के फार्मा उद्योग के प्रमुखों ने कहा है थ्क भातर लंबे समय से फार्मा इंडस्ट्री में टॉपर रहा है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ का भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. उनका कहना है कि भारत को अभी भी अपनी लागत-कुशल रणनीति पर फोकस रहना चाहिए.
फार्मा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (Pharmexcil) ने कहा है कि दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ का भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. दरअसल, भारतीय जेनेरिक उत्पाद अमेरिका के लिए लागत-बचत का एक अवसर हैं, जिससे उसे भारतीय जेनेरिक आयात से सालाना लगभग 200 अरब डॉलर की बचत होती है.
फार्मेक्सिल ने कहा कि अमेरिका पिछले 10 सालों से जेनेरिक दवाओं पर लागत-बचत का लाभ उठा रहा है और वहां पर पहले से ही कई बड़ी भारतीय कंपनियों की यूनिट्स पहले से ही हैं और ट्रंप ने कहा है कि जिनके प्लांट अमेरिका में 1 अक्टूबर तक नहीं होंगे उनपर टैरिफ लगाए जाएंगे. ऐसे में भारत पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखता है.
अमेरिका को 47 फीसदी दवा एक्सपोर्ट करता है भारत काउंसिल ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में अमेरिका को भारतीय एक्सपोर्ट में सालाना 10 से 11 फीसदी का ग्रोथ होगा. फार्मेक्सिल के अध्यक्ष नमित जोशी ने कहा कि भारत अमेरिका की लगभग 47 प्रतिशत दवा आवश्यकताओं की आपूर्ति करता है, खासकर जेनेरिक दवा बाजार में. भारतीय दवा कंपनियां जीवन रक्षक ऑन्कोलॉजी दवाओं और एंटीबायोटिक दवाओं से लेकर पुरानी बीमारियों के इलाज तक की आपूर्ति करती हैं.
अमेरिका में भारत की ज्यादातर फार्मा यूनिट्स पहले से जोशी ने कहा कि टैरिफ का 'भारतीय निर्यात पर तत्काल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि हमारा बड़ा योगदान साधारण जेनेरिक दवाओं में है और ज्यादातर बड़ी भारतीय कंपनियां पहले से ही अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग या रीपैकेजिंग यूनिट्स चला रही हैं और आगे अधिग्रहण की संभावनाएं तलाश रही हैं.' उन्होंने फिर भी आगाह किया कि भारत को भविष्य में नीतिगत बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए.
भारत को क्या करना चाहिए उन्होंने कहा कि आगे की ओर देखते हुए, भारत को थोक दवाओं और एपीआई में अपनी लागत-दक्षता लाभ पक्का करने की आवश्यकता है. अमेरिका के साथ-साथ भारत को अन्य अवसरों की भी तलाश करनी चाहिए.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









