
फीमेल पेशेंट के साथ डॉक्टर ने किया गलत व्यवहार... शिकायत के बाद सस्पेंड कर शुरू हो गई जांच
AajTak
जम्मू-कश्मीर में बानिहाल के अस्पताल में एक डॉक्टर पर महिला मरीज के साथ दुराचार के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले में प्रशासन ने डॉक्टर को निलंबित कर दिया है. शिकायत के बाद डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय नेताओं ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है.
जम्मू-कश्मीर के बानिहाल में स्थित सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर पर महिला मरीज ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इस मामले में सरकार ने डॉक्टर को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
एजेंसी के अनुसार, बानिहाल उप-जिला अस्पताल में एक फीमेल पेशेंट ने गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. गिरधारी लाल मंहस के खिलाफ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया. इस मुद्दे को बानिहाल के नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक सज्जाद शाहीन ने भी उठाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य मंत्री साकिना इटू से बात की और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
मंत्री ने आश्वासन दिया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की घटनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सज्जाद शाहीन ने यह भी कहा कि शिकायत के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें: इलाज के नाम पर डॉक्टर ने की महिला से संबंध बनाने की कोशिश, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा
बानिहाल के जिला विकास परिषद के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता इम्तियाज अहमद खांडे ने भी स्वास्थ्य सचिव सैयद आबिद शाह से मिलकर डॉक्टर के निलंबन और सख्त कार्रवाई की मांग की. स्वास्थ्य सचिव ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया. बाद में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया कि डॉ. गिरधारी लाल मंहस को तुरंत निलंबित किया गया है.
आदेश में कहा गया है कि डॉक्टर के कृत्यों की जांच पूरी होने तक डॉ. मंहस को निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जम्मू स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से जोड़ा जाएगा. इस पूरे मामले को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाकर डॉक्टर को निलंबित कर दिया है और जांच जारी है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित या अपराधी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







