
फिशिंग करने गया था शख्स, हाथ लगी दुर्लभ पीले रंग की मछली; देखकर उड़े होश
Zee News
नदी में फिशिंग करने गए एक शख्स के हाथ बेहद दुर्लभ पीले रंग की मछली लगी. जिसे देखकर सब हैरान हो गए. शख्स का मछली के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. कई लोहोन को मछली पकड़ने (Fishing) का शौक होता है तो कुछ लोगों की रोजी-रोटी ही फिशिंग करना होती है. लेकिन फिशिंग करना कोई आसान काम नहीं होता. इसके लिए धैर्य और प्रैक्टिस की जरूरत होती है. इन दिनों नीदरलैंड का एक शख्स काफी चर्चा में है, जिसे फिशिंग के दौरान एक ऐसी मछली हाथ लगी जिसे देखकर सब हैरान हो गए. ये मछली बेहद दुर्लभ मानी जाती है. अब उस शख्स और मछली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
डेली स्टार में छ्पी एक खबर के अनुसार नीदरलैंड्स (Netherlands) के मार्टिन ग्लैट्ज (Martin Glatz) नदी में फिशिंग के लिए गए थे. जब उन्होंने नदी में कांटा डाला तो कुछ देर बाद उनकी फिशिंग रॉड भारी लगने लगी. मार्टिन समझ गए कि उनके हाथ कोई बड़ी मछली लगी है. लेकिन जब उन्होंने मछली को बाहर निकाला तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि उनके हाथ कोई ऐसी वैसी मछली नहीं बल्कि एक पीले रंग की बड़ी सी मछली लगी थी. ये मछली एक दुर्लभ कैट फिश (Rare Catfish) थी.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



