
‘फिल्म में रियल एलियंस हैं…’ सिर्फ एक पोस्टर ने खड़े किए दुनिया के कान, बुनी जा रहीं ये थ्योरीज!
AajTak
दुनिया के सबसे नामी फिल्ममेकर्स में से एक स्टीवन स्पीलबर्ग 2026 में नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. UFO पर बेस्ड इस फिल्म का न ट्रेलर आया, न टाइटल— सिर्फ एक पोस्टर ने इंटरनेट को साजिश, साइंस और सिनेमा के चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया. इनमें से कुछ थ्योरीज तो बहुत वाइल्ड हैं.
2026 में आने वाली जिन फिल्मों के लिए इंटरनेशनल सिनेमा कम्युनिटी सबसे ज्यादा एक्साइटेड है, उनमें से एक है स्टीवन स्पीलबर्ग की अगली फिल्म. स्पीलबर्ग जिन्होंने E. T. The Extra-Terrestrial, ‘जुरासिक पार्क’ और ‘सेविंग प्राइवेट रायन’ जैसी फिल्में बनाई हैं. उनकी इस नई फिल्म का न तो टाइटल सामने आया है, न टीजर या ट्रेलर. और न कहानी का कोई ऑफिशियल हिंट. हाल ही में इसका एक पोस्टर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सामने आया— रहस्यमयी इमेज, और नीचे एक लाइन: “ALL WILL BE DISCLOSED.” यानी ‘सारे रहस्य से पर्दा उठेगा.' साथ में तारीख भी है― 6.12.2026.
फिल्म के पोस्टर्स में ऐसा क्या है? 2024 में अनाउंस किया गया था कि स्पीलबर्ग की फिल्म UFO पर बेस्ड है. UFO यानी Unidentified Flying Objects. UFO को एलियंस का एयरक्राफ्ट माना जाता है. जैसे— बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ में जैसी एलियन शिप है, उसे UFO कहा जाएगा.
स्पीलबर्ग की नई फिल्म का पोस्टर UFO, एलियंस पर और सस्पेंस पैदा करने वाला है. इसके सेंटर में एक उल्टी इंसानी आंख दिखाई देती है. इस आंख में आपको गोल आकृति में कुछ लाइट्स दिखेंगी. लाइटें देखकर लगता है ये आंख UFO देख रही है. आंख के ठीक ऊपर एक पक्षी जैसी आकृति नोटिस की जा सकती है. जो पहली नज़र में कौए या रेवेन के साए जैसी लगती है.
इस पक्षी जैसी आकृति के बाहर गोल आकृति में कुछ डॉट्स हैं. इस तरह की इमेज भी साइंस कम्युनिटी में UFO से जोड़कर देखी जाती रही हैं. पूरे पोस्टर में एक रहस्यमयी सा फील है— जैसे किसी सच को देखा तो जा रहा हो, लेकिन जानबूझकर छिपाया भी जा रहा हो. पोस्टर पर न फिल्म का नाम है, न कलाकारों की जानकारी— सिर्फ नीचे लिखा है: “ALL WILL BE DISCLOSED. 06.12.2026”.
बस, इतना सा इशारा… और इंटरनेट पर जैसे सिनेमा, साजिश और साइंस-फिक्शन का मेला लग गया. ये सिर्फ एक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट नहीं है. ये UFO और एलियंस की मौजूदगी, इंसानों से उनके संपर्क और अंतरिक्ष में हमारे जैसे दूसरे प्राणियों के अस्तित्व का सवाल भी है. स्पीलबर्ग ने कुछ कहा नहीं, लेकिन लोगों ने उनके पोस्टर को इस सवाल का जवाब मान लिया है. ये अनुमान कई वाइल्ड कॉन्सपिरेसी थ्योरीज की शक्ल ले चुके हैं.
थ्योरी नंबर 1: ये फिल्म नहीं, ‘डिस्क्लोज़र’ है सबसे ज़्यादा चलने वाली थ्योरी यही है कि स्पीलबर्ग की फिल्म एलियंस पर बनी एक आम साइंस-फिक्शन नहीं होगी. बल्कि ग्लोबल डिस्क्लोज़र की कहानी होगी— यानी वो पल जब दुनिया की सरकारें मान लेंगी कि इंसान अकेला नहीं है. “ALL WILL BE DISCLOSED” को लोग सिर्फ टैगलाइन नहीं मान रहे, बल्कि एक स्टेटमेंट मान रहे हैं. इसकी बहुत बड़ी वजह है कि हालिया कुछ सालों में UFO और एलियंस को लेकर, दुनिया भर में बहुत कुछ एक्साइटिंग (और भयानक) घट चुका है.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











