
फिल्म के पोस्टर में फिगर से हुई छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने विरोध कर तस्वीर हटवाई
AajTak
इंटरनेट और फोटोशॉप के दौर में मॉडल्स और एक्टर्स की तस्वीरों के साथ अक्सर बदलाव कर उन्हें परफेक्ट बनाने की कोशिश की जाती है. हालांकि जब एक फिल्म प्रोडक्शन ने ब्रिटिश एक्ट्रेस रोसामंड पाइक की तस्वीर के साथ छेड़खानी करनी चाही तो उन्होंने इसे लेकर कई सवाल खड़े कर दिए.
इंटरनेट और फोटोशॉप के दौर में मॉडल्स और एक्टर्स की तस्वीरों के साथ अक्सर बदलाव कर उन्हें परफेक्ट बनाने की कोशिश की जाती है. हालांकि जब एक फिल्म प्रोडक्शन ने ब्रिटिश एक्ट्रेस रोसामंड पाइक की तस्वीरों के साथ छेड़खानी करनी चाही तो उन्होंने इसे लेकर कई सवाल खड़े कर दिए 42 साल की सुपरस्टार एक्ट्रेस रोसामंड पाइक की अपकमिंग फिल्म जॉनी इंग्लिश के पोस्टर के लिए उनकी क्लीवेज को बड़ा बनाया गया है जिसे लेकर रोसामंड को आपत्ति है. उन्होंने केली क्लार्कसन शो पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि जॉनी इंग्लिश के पोस्टर के लिए मेरी चेस्ट को काफी स्टाइलिश और शानदार दिखाया है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. फिल्म गॉन गर्ल और आई केयर ए लॉट जैसी फिल्मों से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकीं पाइक ने कहा कि इंस्टाग्राम और फोटोशॉप के दौर में हमारी कई तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती रही है और हम इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देते हैं. इस तरह की हरकतों से लोग अपने चेहरे और शरीर को लेकर गलत धारणाएं पाल सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











