
'फिल्मों की वजह से जिंदा हूं', भावुक हुईं रेखा, मां की दी सीख को किया याद
AajTak
रेखा को जेद्दाह में रेड सी ऑनरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उमराव जान की स्क्रीनिंग के बाद वो इमोशनल हो गईं. इस दौरान रेखा ने फिल्म से अपनी शायरी सुनाई और कहा कि वो फिल्मों की वजह से जिंदा हैं.
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने जेद्दाह में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया. यहां उन्हें मुजफ्फर अली की 1981 की फिल्म उमराव जान के लिए रेड सी ऑनरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. रेखा इस दौरान बातचीत में भावुक होती नजर आईं. लेकिन अपनी खूबसूरत स्माइल और बातों से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया.
फिल्मों की वजह से मिली जिंदगी
रेखा ने मंच पर शायरी भी सुनाई. अपनी फीलिंग्स भी बयां की. रेखा ने कहा कि वो फिल्मों की वजह से जिंदा हैं. स्टेज पर एक फैन से बात करते हुए रेखा ने उमराव जान के क्लासिक गाने 'दिल चीज क्या है' की मशहूर लाइनें सुनाईं. उन्होंने कहा- इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार… दीवार-ओ-दर को गौर से पहचान लीजिए.
इसके बाद उन्होंने फिल्मों की जादुई ताकत और इससे मिलने वाली इमोशनल राहत की दिल से बात की. उन्होंने दर्शकों को फिल्मों में डूब जाने की सलाह देते हुए कहा- आप ये फिल्म रोज देखने आइए. रोज फिल्में देखने आइए. वही एक चीज है जो सुकून देती है. फिल्मों से बढ़कर कोई दवा या इलाज नहीं. मैं इसकी जीती-जागती मिसाल हूं. मैं फिल्मों की वजह से जिंदा हूं.
रेखा हमेशा शांत स्वभाव से ही बात करती हैं, ऐसे क्यों इस बारे में उन्होंने कहा कि- मैं ज्यादा बोलने वालों में से नहीं हूं. उमराव जान में भी संवाद सिर्फ उतना ही कह पाए, जितना मेरी आंखें देख और जाहिर कर सकती थीं. मेरा मानना है एक नजर ही काफी होती है.
मां पुष्पावली को किया याद

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











