
फिल्मी स्टाइल में लड़की को बाइक पर उठा ले गए भाई, सामने आया वीडियो
AajTak
Araria News: अररिया में अंतरजातीय विवाह करना एक लड़की के परिजनों को इतना नागवार गुजरा कि उसके भाई उसको जबरन बाइक पर उठा ले गए. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफतौर पर दो लड़के एक लड़की को बाइक पर जबरन बैठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं.
बिहार के अररिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अंतरजातीय विवाह करना एक लड़की के परिवार को इतना नागवार गुजरा कि उसके भाई उसको जबरन बाइक पर उठा ले गए. इसका वीडियो भी सामने आया है. इस मामले में लड़के के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
दरअसल, ये मामला अररिया के बथनाहा ओपी क्षेत्र के श्यामनगर गांव का है. यहां एक जोड़े ने लव अफेयर के बाद कुछ दिन पहले शादी कर ली थी. दोनों अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं. यही बात लड़की के परिवारवालों को नागवार गुजर रही थी. इसके बाद लड़की के भाइयों ने ऐसी हरकत कर डाली, जिससे लोग हैरान हैं.
इस अंतरजातीय विवाह के बाद पंचायत बुलाई गई. इसमें फिल्मी स्टाइल में नई नवेली दुल्हन को उसके भाई जबरन बाइक पर बैठाकर सबके सामने चलते बने. इस घटना के बाद लड़की और उसके ससुराल वालों को हत्या का डर सता रहा है.
'लड़की के परिजनों और मुखिया ने मारपीट की'
इसलिए लड़के के पिता ने बथनाहा पुलिस में लिखित आवेदन देकर बहू की सुरक्षा की गुहार लगाई है. लड़के के पिता सुरेश ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि लड़की के परिजन और स्थानीय भंगही पंचायत के मुखिया ने उनके साथ मारपीट की है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही है.
देखिए वीडियो...

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









