
फिलीपींस: अब मास्क नहीं पहनने पर जाना होगा जेल, राष्ट्रपति ने दिया आदेश
AajTak
दुतेर्ते ने COVID-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक के बाद निर्देश जारी किया, जिसके बाद सभी को अनिवार्य रूप से चेहरा ढंकते हुए देखा गया.
कोरोना के संक्रमण ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. कई देशों ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए कई कड़े कानून बनाए हैं. इसी क्रम में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने पुलिस को आदेश दिया है कि जो लोग मास्क नहीं पहनते या नाक के नीचे मास्क रखते हैं उन्हें पुलिस गिरफ्तार करे. फिलीपींस भी भारत की तरह कोरोना वायरस से प्रभावित है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक वीडियो में दिख रहा है कि दुतेर्ते ने COVID-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक के बाद निर्देश जारी किया, जिसके बाद सभी को अनिवार्य रूप से चेहरा ढंकते हुए देखा गया. फिलीपींस में मार्च के अंत से हजारों लोगों को कोविड -19 नियमों के उल्लंघन के लिए दंडित किया गया है. कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद राजधानी और आसपास के प्रांतों में कड़े प्रतिबंध लगाए दिए गए थे. सचिव और पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपराधियों को सजा देने या फिर गिरफ्तार करने के बजाय सामुदायिक सेवा करने के लिए प्रेरित करें. बता दें कि एक व्यक्ति को कर्फ्यू तोड़ने के लिए दंड के रूप में एक सौ स्क्वाट्स करने के लिए मजबूर किया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










