
फिलिस्तीन में इजरायली बस्तियों के खिलाफ UN में प्रस्ताव, जानें भारत ने किसके पक्ष में किया वोट
AajTak
संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव 'पूर्वी येरुशलम और कब्जे वाले सीरियाई गोलान सहित फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायली बस्तियां' भारी बहुमत से पास हुआ. यूएन में प्रस्ताव पर मतदान की एक फोटो शेयर करते हुए TMC सांसद साकेत गोखले ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि भारत गणराज्य ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.
इजरायल-हमास की जंग पिछले 37 दिन से जारी है. इसी बीच यूएन में एक अहम प्रस्ताव पास हुआ. ये प्रस्ताव फिलिस्तीन में इजरायली बस्तियों के खिलाफ था. यूएन में भारत ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया. जबकि इस प्रस्ताव के खिलाफ कनाडा, हंगरी, इजरायल, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, नाउरू, अमेरिका मतदान किया. जबकि 18 मतदान से अनुपस्थित रहे. बता दें कि प्रस्ताव के समर्थन में 145 देशों ने वोट किया.
यूएन के इस प्रस्ताव में पूर्वी येरुशलम समेत फिलिस्तीनी क्षेत्र और कब्जे वाले सीरियाई गोलान में जिस तरह से समस्या का समाधान करने के लिए इजरायल की ओर से जो कदम उठाए जा रहे हैं, उनकी निंदा की गई थी. मसौदा प्रस्ताव को 9 नवंबर को मंजूरी दी गई.
संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव 'पूर्वी येरुशलम और कब्जे वाले सीरियाई गोलान सहित फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायली बस्तियां' भारी बहुमत से पास हुआ. यूएन में प्रस्ताव पर मतदान की एक फोटो शेयर करते हुए TMC सांसद साकेत गोखले ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि भारत गणराज्य ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. इज़राइल ने फ़िलिस्तीन में कई बस्तियां बना रखी हैं, जो कि एक अवैध कब्जे की तरह हैं. साकेत गोखले ने कहा कि इजराइल का रंगभेद अब खत्म होना चाहिए.
पिछले महीने इजरायल-हमास जंग पर आया था ये प्रस्ताव
पिछले महीने भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNSC) में जॉर्डन द्वारा प्रस्तुत एक प्रस्ताव पर वोटिंग से परहेज किया था, जिसमें इजरायल-हमास जंग में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था. क्योंकि इसमें आतंकवादी समूह हमास का कोई उल्लेख नहीं किया गया था. नागरिकों की सुरक्षा, कानूनी और मानवीय दायित्वों को कायम रखने संबंधी प्रस्ताव को भारी बहुमत से पास किया गया. 120 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि 14 देशों ने इसके खिलाफ वोट किया था. वहीं 45 देशों ने मतदान नहीं किया.
भारत ने क्यों बनाई थी वोटिंग से दूरी

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











