
फिलिस्तीन-इजरायल के संघर्ष में रूस किसके साथ? पुतिन ने दिया ये बयान
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया है. उन्होंने दोनों पक्षों से हिंसा को समाप्त करने और विवाद को सुलझाने के के तौर-तरीकों पर विचार करने को कहा है.
इजरायल-फिलिस्तीन के बीच छिड़े संघर्ष को लेकर हर देश अपना-अपना पक्ष चुन रहा है. इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया है. उन्होंने दोनों पक्षों से हिंसा को समाप्त करने और विवाद को सुलझाने के के तौर-तरीकों पर विचार करने को कहा है. रूस के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस मामले में तीसरी दफा बयान जारी करने से रोक दिया है. (फोटो-AP) व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "हाल के दिनों में हमने मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव को देखा है. हम सभी इसके बारे में जानते हैं और चिंतित मन से इस क्षेत्र के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. फिलिस्तीनियों और इजरायलियों के बीच काफी संघर्ष है. इसमें बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हो रहे हैं." (फोटो-AP)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









