
फिर लौटी Tata Tiago NRG, लॉन्चिंग पर ये है स्पेशल प्राइस ऑफर
AajTak
Tata Motors ने अपनी हैचबैक कार Tiago के लाइन-अप को थोड़ा और बढ़ाया है. बुधवार को कंपनी ने इसके बंद हो चुके NRG मॉडल को अपग्रेड करके री-लॉन्च किया है. इसकी लॉन्चिंग पर कंपनी ने एक स्पेशल ऑफर भी पेश किया है. जानें इसकी कीमत और फीचर्स...
Tata Motors ने अपनी हैचबैक कार Tiago के लाइन-अप को थोड़ा और बढ़ाया है. बुधवार को कंपनी ने इसके बंद हो चुके NRG मॉडल को अपग्रेड करके री-लॉन्च किया है. इसकी लॉन्चिंग पर कंपनी ने एक स्पेशल ऑफर भी पेश किया है. जानें इसकी कीमत और फीचर्स... Tata Tiago NRG कंपनी की ही Tiago का क्रॉसओवर मॉडल है. लेकिन ये Tiago के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ आती है. कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव किया है जिससे ग्राहक इसकी ओर आकर्षित होंगे. कंपनी की Tata Tiago NRG 2018 से 2020 तक देश में बिकती थी. बाद में जनवरी 2020 में इसे डिसकंटीन्यू कर दिया गया था, लेकिन अब ये दोबारा मार्केट में लौट आई है. कंपनी ने Tata Tiago NRG में ऑल ब्लैक रूफ दी है. इससे इसका एक्सटीरियर दमदार हो जाता है. वहीं इसकी रूफ रेल्स इसके लुक को और एन्हांस करती हैं. वहीं इसमें मस्कुलर बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट्स, बॉडी क्लैडिंग भी इसके एक्सटीरियर को शानदार बनाती हैं. इसमें 15 इंच के एलॉय व्हील भी दिए गए हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










