
फिर फैल रहा कोरोना... इस राज्य में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा छात्र निकला कोविड पॉजिटिव
AajTak
झारखंड में 14 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 03 अप्रैल तक चलेंगी जबकि 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 05 अप्रैल को खत्म होंगी. 10वीं क्लास की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक और 12वीं की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जा रही हैं.
कोरोना वायरस (COVID 19) फिर से पैर पसार रहा है. झारखंड बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. छात्र की कोविड रिपोर्ट आने के बाद उसे क्वारंटीन में रखा है. वहीं अन्य छात्रों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 रोकथाम के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आगे की परीक्षाएं आयोजित करने की सलाह दी गई है.
झारखंड में 14 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 03 अप्रैल तक चलेंगी जबकि 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 05 अप्रैल को खत्म होंगी. 10वीं क्लास की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक और 12वीं की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जा रही हैं. इसी बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा का एक छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया है.
दरअसल, झारखंड के देवघर में बोर्ड परीक्षा दे रहे एक छात्र की अचनाक तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टर ने छात्र का एंटीजन टेस्ट किया तो कोविड पॉजिटिव आया. छात्र को फिलहाल क्वांरटीन में रखने की सलाह दी है. साथ ही परीक्षा के दौरान शिक्षकों और बाकी छात्रों को दूसरे कमरे में रहने के लिए कहा है. इसके अलावा परीक्षा के दौरान जरूरी दिशानिर्देशों जैसे हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल, फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस आदि का पालन करने के लिए कहा है. छात्र का सैंपल कलेक्ट करके आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा गया है.
बता दें कि शुक्रवार को एक दिन में 796 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं. देश में एक्टिव कोविड केस की संख्या अचानक 5000 के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डेटा के अनुसार कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 4.46 करोड़ (4,46,93,506) तक पहुंच गई है.
(इनपुट /शैलेंद्र मिश्रा देवघर)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










