
फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, पूरी साजिश का खुलासा
AajTak
फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की सड़क पर हुई दिनदहाड़े हत्या एक संगठित साजिश के रूप में सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जबकि तीन अभी फरार हैं. यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत रंजिश तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि एक सोची-समझी क्रिमिनल प्लानिंग सामने आ रही है.
पंजाब के फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे नवीन अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान हर्ष और कनव के रूप में हुई है. इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नवीन की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी.
15 नवंबर को फिरोजपुर के बस्ती भाटियां इलाके नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या की गई थी. नवीन को दो बाइक सवार हमलावरों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह सड़क पर थे. हमलावरों ने बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं और कुछ ही सेकंड में फरार हो गए. इस हत्या की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी साजिश 13 नवंबर को रची गई थी.
फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उस दिन कनव का जन्मदिन था. इसी पार्टी में आरोपी एक साथ जुटे थे. इसी दौरान मर्डर की टाइमलाइन, लोकेशन और एस्केप रूट तक प्लान कर लिया गया. दो दिन बाद इसको अंजाम दे दिया गया. इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड जतिन काली है. उसने पैसे का लालच देकर अन्य आरोपियों को शामिल किया था.
पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड को अंजाम देने से पहले आरोपी उत्तर प्रदेश गए थे, जहां से उन्होंने हथियार खरीदे. पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात वाले दिन बादल और एक आरोपी ने सीधे गोली चलाई, जबकि हर्ष और कनव बैकअप सपोर्ट में थे. हत्या के फौरन बाद ऑटो-रिक्शा ड्राइवर जतिन सक्रिय हो गया. उसने सबको बस स्टैंड तक छोड़ा, जहां से वे फरार हो गए.
SSP ने बताया कि शुरुआत में यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी का लग रहा था, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका को अभी नकारा नहीं गया है. पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इस मर्डर के पीछे कोई बड़ा हाथ या किसी अन्य गैंग की भूमिका तो नहीं है. सभी आरोपी एक ही मोहल्ले के हैं. सामान्य किस्म के काम करते थे. लेकिन हत्या की प्लानिंग प्रोफेशनल तरीके से हुई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







