
फिदायीन हमले की प्लानिंग में जुटे पाकिस्तान में बैठे आतंकी... जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाई अलर्ट जारी
AajTak
जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के फिदायीन दस्ते सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं. आतंकवादी संगठनों की योजना जम्मू-कश्मीर और पंजाब के संवेदनशील क्षेत्रों में आत्मघाती हमलों की हो सकती है. मंदिरों और नदी किनारे की महत्वपूर्ण संरचनाओं पर भी हमले की आशंका जताई गई है.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इस बीच भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में फिदायीन हमलों की आशंका के मद्देनज़र हाई अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय बलों की 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई एयर-स्ट्राइक के बाद जारी किया गया है, जिसमें जैश प्रमुख मसूद अजहर के भाई रऊफ अहमद असगर समेत कई आतंकियों को मार गिराया गया.
जैश और लश्कर के हमले की आशंका
इंटेलिजेंस इनपुट्स के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के फिदायीन दस्ते सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं. आतंकवादी संगठनों की योजना जम्मू-कश्मीर और पंजाब के संवेदनशील क्षेत्रों में आत्मघाती हमलों की हो सकती है. मंदिरों और नदी किनारे की महत्वपूर्ण संरचनाओं पर भी हमले की आशंका जताई गई है.
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की जवाबी कार्रवाई
बता दें कि भारतीय सुरक्षा बलों ने 7-8 मई की रात को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित ‘मरकज़ सुब्हान अल्लाह’ पर हमला किया था. यह ठिकाना जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख अड्डा था. इस हमले में न केवल रऊफ अहमद असगर मारा गया, जो पठानकोट एयरबेस हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, बल्कि जैश प्रमुख के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए. इस कार्रवाई को भारत ने जैश और लश्कर द्वारा हाल ही में की गई गतिविधियों के जवाब में ‘प्री-एंप्टिव स्ट्राइक’ बताया है.
जैश और पाकिस्तानी सेना की गुप्त बैठक

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









