
फिजिकल चीटिंग से ज्यादा खतरनाक है 'इमोशनल बेवफाई', काजोल-ट्विंकल की बातें सुन जाह्नवी कपूर शॉक्ड!
AajTak
टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में फिजिकल और इमोशनल चीटिंग को लेकर नया नजरिया सामने आया है. काजोल, ट्विंकल खन्ना और करण जौहर का मानना है कि फिजिकल चीटिंग के मुकाबले इमोशलन बेफवाई ज्यादा हर्ट करती है.
Physical Infidelity Vs Emotional Cheating: रिश्ते भरोसे पर टिके होते हैं लेकिन क्या आजकल वही भरोसा ‘बेवफाई’ की परिभाषा बदल रहा है? एक वक्त ऐसा भी था, जब सिर्फ फिजिकल चीटिंग को ही रिश्ता तोड़ने की वजह माना जाता था, लेकिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज अब इस सोच को चुनौती देती दिखाई दे रही हैं.
हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में फिजिकल और इमोशनल चीटिंग को लेकर बात हुई, जहां काजोल-ट्विंकल और करण ने इसे लेकर चौंकाने वाली बात कही. हालांकि इन तीनों के उलट जाह्नवी कपूर ने अपना अलग नजरिया रखा. एक्ट्रेसेस के बयान के बाद इस विषय पर नई बहस शुरू हो गई है.
दरअसल, उनका कहना था कि इमोशनल चीटिंग, फिजिकल इंफिडेलिटी से कहीं ज्यादा गहरी चोट छोड़ती है. काजोल ने कहा कि अगर कोई पार्टनर आपके साथ है लेकिन दिल किसी और के पास है तो रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका है. वहीं ट्विंकल ने माना कि हर रिश्ता सिर्फ बॉडी से नहीं, बल्कि फीलिंग से जुड़ा होता है.
इन तीनों की बात सुनने के बाद यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साफ कहा, 'बेवफाई, चाहे मेंटली हो या फिजिकली, दोनों ही गलत हैं. दोनों ही रिश्ते को तोड़ते हैं.'
काजोल-ट्विंकल और करण की चीटिंग को लेकर राय जानने के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है. दरअसल, कुछ समय पहले दीपिका ने इंफिडेलिटी को लेकर अपनी राय बताई थी, उन्होंने कहा था कि हम सबको सिखाया गया है कि चीटिंग एक पाप है, लेकिन अगर आप किसी थेरेपिस्ट की तरह सोचें, तो समझ पाएंगे कि किसी ने ऐसा क्यों किया.
दीपिका ने उस दौरान इस बात को एक्सेप्ट किया था कि जब वो रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं, तब कुछ और लोगों से भी मिली थीं. लेकिन वो अपने दिल और दिमाग से सिर्फ रणवीर से ही जुड़ी थीं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग भी हुई थी.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










