
फिक्स-पे कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी, दिवाली से पहले गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
AajTak
गुजरात सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. फिक्स पे कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार की भेट मिली है. राज्य के फिक्स-पे कर्मियों के वेतन मे बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. 3.5 लाख फिक्स-पे कर्मचारियों के वेतन मे 30% तक बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.
गुजरात सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. फिक्स पे कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार की भेट मिली है. राज्य के फिक्स-पे कर्मियों के वेतन मे बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. 3.5 लाख फिक्स-पे कर्मचारियों के वेतन मे 30% तक बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक आज (बुधवार) शाम तक सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी. बता दें कि लंबे समय से फ़िक्स पे कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. अभी 19 हज़ार रू. प्रति माह वेतन मिल रहा है. 5 साल से इसी वेतन पर फिक्स-पे कर्मचारी काम कर रहे थे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











