
फाजिल्का में मुठभेड़ के बाद दो किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
AajTak
पंजाब के फाजिल्का में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो किलो हेरोइन जब्त की, जिसे चार पैकेटों में छिपाकर रखा गया था. इसके अलावा आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.
पंजाब के फाजिल्का जिले में रविवार को पुलिस और एक संदिग्ध तस्कर के बीच मुठभेड़ के बाद बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है. पुलिस ने दो किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान तस्कर पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया.
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फाजिल्का की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) टीम ने लधुका ब्रिज के पास तस्कर को पकड़ने की कोशिश की थी, तभी आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें तस्कर घायल हो गया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो किलो हेरोइन जब्त की, जिसे चार पैकेटों में छिपाकर रखा गया था. इसके अलावा आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'फाजिल्का पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो किलो हेरोइन एक तस्कर से बरामद की है. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन हमारी टीम ने तत्परता से उसे काबू कर लिया.'
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नशा कहां से आया और इसे कहां पहुंचाया जाना था. फाजिल्का क्षेत्र में हाल के सालों में नशा तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं और यह इलाका लंबे समय से पुलिस की नजर में रहा है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








