
फाइटर किसिंग सीन देख गुस्साए पूर्व IPS ऑफिसर, यहां दिखाया अपना फ्रस्ट्रेशन
AajTak
Fighter Movie Kissing Scene: फाइटर मूवी के एक सीन को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. इसका काफी विरोध हो रहा है. इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एयर फोर्स की यूनिफॉर्म में किस करते नजर आ रहे हैं.
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' एक किसिंग सीन को लेकर विवाद में आ गई है. इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज करा रहे हैं. इस फिल्म में एयर फोर्स के फायटर पायलट्स की कहानी दिखाई गई है. वहीं एक सीन ऐसा है, जिसमें ऋतिक और दीपिका एयर फोर्स की यूनिफॉर्म में ही एक दूसरे को किस करने लगते हैं.
इसे लेकर पूर्व IPS अफसर ने निंदा की है. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में आरके विज ने लिखा है कि Fighter Movie के एक सीन के खिलाफ लोग Court गए हैं.
जितना मजाक मूवीज में पुलिस का बनाया जाता है, अगर हम लोग कोर्ट जाने लगे, तो कई एक्टर्स बेरोजगार हो जाएंगे. उन्होंने कुछ एक्टर्स को टैग करते हुए ये बात लिखी है.
उनके इस पोस्ट को 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इससे पहले खबर आई थी कि इंडियन एयर फोर्स के असम में पोस्टेड विंग कमांडर सौम्यदीप दास ने इस सीन पर आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा है.
दास का कहना है कि किसिंग सीन में एक्टर्स का किस करना एयर फोर्स का अपमान है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










