
'फांसी' है यहां छोटी चीज... क्रिमिनल्स को इन क्रूर तरीकों से सजा-ए-मौत देता है ये देश
AajTak
एमनेस्टी इंटरनेशनल नामक संस्था का दावा है कि, चीन मृत्युदंड के मामले में दुनिया में सबसे आगे है. कहा गया है कि चीन ने डेथ वैन और घातक जहरीले इंजेक्शनों का उपयोग करके गुप्त रूप से हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा है.
दुनिया में तमाम देश ऐसे हैं, जो क्रिमिनल्स को कुछ ऐसी सजा देते हैं जिसे सुनने मात्र से ही रूह कांप जाती है. चीन का भी मामला कुछ-कुछ ऐसा ही है. अंग्रेजी वेबसाइट डेली स्टार के मुताबिक चीनी सरकार अपने हजारों नागरिकों को चौंकाने वाले तरीकों से मौत की सजा दे रही है, जिसमें फायरिंग स्क्वाड, घातक इंजेक्शन और भयानक डेथ वैन शामिल हैं.
मृत्युदंड के खिलाफ वर्ल्ड कोएलिशन ने कहा है कि 2007 से चीन में प्रति वर्ष कम से कम 8,000 लोगों को मौत की सजा दी गई.
2021 में, मानवाधिकार विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि इस एशियाई देश में 99% सजा दर के साथ हर साल 'हजारों' लोगों को मौत की सजा मिलती है.
बताया जा रहा है कि चीन में नागरिकों को हत्या, नशीली दवाओं के कब्जे और यहां तक कि भ्रष्टाचार जैसे आर्थिक अपराधों के लिए भी सजा-ए-मौत दी जा सकती है.
जिक्र अगर लोगों को मारने के तरीकों का हो तो फायरिंग स्क्वॉड और इंजेक्शन यहां की सरकार के लिए आज भी हत्या के पसंदीदा तरीके हैं.
चीन में नागरिकों को मौत की सज़ा इस हफ़्ते तब चर्चा में आई, जब एक जोड़े को मौत की सजा हुई क्योंकि उन्होंने अपने दो बच्चों को 15वीं मंजिल की बालकनी से फेंककर मार डाला था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










