
फहीम अशरफ का भारत विरोधी बयान, एशिया कप में खेलने पर सवाल, देखें
AajTak
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर फहीम अशरफ ने भारत की महिलाओं के दर्द का मजाक उड़ाते हुए देश की गरिमा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. अब पाकिस्तान ने फहीम अशरफ को एशिया कप की टीम में चुन लिया है. वह 14 सितंबर को भारत के खिलाफ खेल सकते हैं. इस घटनाक्रम के बाद यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हम क्रिकेट खेलेंगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











