
फर्स्ट एनिवर्सरी पर वाइफ को गिफ्ट की AK-47 राइफल, वायरल हुई फोटो तो मचा बवाल
AajTak
पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी नेता ने शादी की पहली सालगिरह पर अपनी पत्नी को AK-47 राइफल तोहफे में दी. इसके बाद उसकी फोटो भी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दीं. हालांकि, बीजेपी ने जब इस पर आपत्ति जताई तो उन्होंने फोटो को फेसबुक से हटा दिया. उन्होंने इस पर सफाई भी दी. कहा कि वो असली राइफल नहीं बल्कि खिलौना था.
शादीशुदा जोड़े के जीवन में विवाह की पहली सालगिरह (Wedding Anniversary) का बहुत महत्व होता है. हर कपल इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ नया करने की चाह रखता है. कोई फूल, तो कोई अंगूठी या गहने अपनी पार्टनर को देकर इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश करता है. लेकिन पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी लीडर (Ex Trinamool Congress Leader) ने तो कुछ ऐसा कर दिखाया कि उनका गिफ्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
दरअसल, इस पूर्व टीएमसी लीडर ने अपनी पत्नी को फूल, अंगूठी या गहने नहीं, बल्कि AK-47 राइफल तोहफे में भेंट की. इसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई. इस पूर्व टीएमसी नेता का नाम रियाजुल हक है. रियाजुल बीरभूम के बोगटुई गांव का रहने वाला है.
सोमवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. उन्होंने पत्नी सबीना यास्मीन को सालगिरह में तोहफे के रूप में AK-47 राइफल गिफ्ट की. सबीना ने भी स्टाइल से राइफल को उठाया और पोज देते हुए फोटो खिंचवाईं. रियाजुल ने भी सबीना की तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया.
बता दें, AK-47 राइफल को भारत में केवल आर्मी या पुलिस की स्पेशल फोर्स ही इस्तेमाल करती है. इनके अलावा भारत में किसी आम आदमी का इसको रखना गैर कानूनी होता है.
जब से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है रियाजुल के परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों ने इस पर अपनी-अपनी राय साझा की. कुछ लोगों ने कहा कि यह सिर्फ गिफ्ट है इसे गलत तरीके में नहीं लेना चाहिए. जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के तोहफे देना गलत है.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रियाजुल कभी तृणमूल के अल्पसंख्यक सेल के रामपुरहाट-1 ब्लॉक के अध्यक्ष थे. हालांकि, उन्होंने कुछ महीने पहले उस पद से इस्तीफा दे दिया था. सोमवार को, उन्होंने सुबह लगभग 11:30 बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो पोस्ट की थीं. बाद में, स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे "तालिबान शासन को बढ़ावा देने" वाला बताया. जिसके बाद रियाजुल ने तुरंत फोटो फेसबुक से हटा दिए.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









