
फर्जी IAS बन कहता नौकरी लगवा देंगे, बेरोजगारों को ठगने वाला गिरोह पकड़ाया
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों को ठगता था.
आईएएस अफसर बनकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले एक शातिर बदमाश को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़ में आया शख्स खुद को एनडीएमसी में आईएएस अफसर बताता था और बेरोजगार लोगों से कहता था कि वह उनकी नौकरी लगवा देगा और नौकरी लगवाने का झांसा देकर वह लोगों से मोटी रकम हड़प लेता था. पकड़ में आए आरोपी का नाम राकेश है. पुलिस के मुताबिक राकेश भड़ाना पूरा गैंग चलाता था, पुलिस ने राकेश के अलावा गैंग के चार और बदमाशों विनोद , प्रकाश, योगेश और रोहताश को गिरफ्तार किया है.
5 लाख रुपये हड़पने की शिकायत कुछ दिन पहले गाजियाबाद लोनी के रहने वाले एक शख्स अंकित ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी कि राकेश भड़ाना नाम के एक शख्स ने एनडीएमसी में नौकरी दिलाने का बहाना कर उससे 5 लाख रुपये हड़प लिए है. अंकित ने पुलिस को यह भी बताया कि राकेश खुद को एनडीएमसी में आईएएस अधिकारी बताता है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने उसे एक आईकार्ड और नियुक्ति पत्र भी दिया था. बाद में पता लगा कि वह आईकार्ड जाली था.
पांच आरोपी गिरफ्तार इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राकेश भढ़ाना और विनोद समेत गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
बेरोजगार युवकों की तलाश कर ठगी जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि विनोद और राकेश इस गैंग के सरगना थे. विनोद बेरोजगार युवकों की तलाश करता और उसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा करता. फिर विनोद बेरोजगार युवकों को राकेश से मिलवता और कहता कि यह एनडीएमसी में आईएएस अधिकारी हैं.
फिर यह लोग सामने वाले से जितनी हो सकते उतनी रकम निकलवा लेते. रोहतास और प्रकाश नाम के दो आरोपी राकेश के आसपास मौजूद रहते ताकि सामने वाले को यकीन हो कि राकेश एक बड़ा अधिकारी है. जबकि योगेश का प्रिंटिंग प्रेस है जहां पर वह फर्जी आई कार्ड और नियुक्ति पत्र प्रिंट किया करता था.
पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि इस गिरोह ने अब तक करीब 30 लोगों को इसी तरह से ठगा है. पुलिस के मुताबिक राकेश और विनोद पर इसके पहले भी ठगी के मुकदमे दर्ज हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







