
फर्जी IAS और सांसद का PA बनकर दिल्ली के LG से मिलने पहुंचे दो युवक, मकसद जानकर रह जाएंगे हैरान
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने के लिए पहुंचे एक युवक ने खुद को आईएएस बताया, वहीं उसके साथी ने सांसद प्रतिनिधि बताकर धौंस जमाने की कोशिश की. लेकिन जांच में मामला संदिग्ध लगने पर एलजी आफिस के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी.
राजधानी दिल्ली में एक अजब मामला सामने आया है. यहां दो युवक खुद को आईएएस और सांसद का प्रतिनिधि बताकर सीधे एलजी आवास में दाखिल हो गए. दोनों ने ही एलजी आवास के कर्मचारियों पर धौंस जमाने की कोशिश भी की. मामला संदिग्ध लगने पर एलजी आफिस के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद जांच हुई तो दोनों की पोल खुल गई और पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है.
दोनों आरोपी अरेस्ट
फिलहाल दोनों आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने गलत पहचान बताने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एलजी आवास के सामने एक कार रुकी. गेट पर तैनात एएसआई किरनपाल ने कार में बैठे शख्स से आने का कारण पूछा. चालक की सीट के बगल में बैठे शख्स ने खुद को आईएएस अभिमन्यु सेठी बताया और कहा कि वह पीएमओ में पदस्थ है. अभी वह एलजी साहब से मिलने के लिए आया है. इसपर एएसआई ने एलजी स्टाफ से बात की फिर निर्देश के अनुसार कार में बैठे दोनों शख्स को एलजी आफिस वाले प्रवेशद्वार पर जाने के लिए कहा.
खुद को बताया फर्जी आईएएस और पीए
एफआईआर के अनुसार, अनुमति मिलने पर दोनों युवक आफिस के रिसेप्शन पर पहुंचे. इस बार दूसरे युवक ने खुद का नाम अभिषेक बताया और कहा कि वह दिल्ली से सांसद का पीए है. वहीं अभिमन्यु सेठी का परिचय आईएएस के तौर पर दिया. दोनों ने एलजी से मिलवाने के लिए कहा. इसके बाद दोनों को पीएसटीओ एलजी आफिस भेज दिया गया, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों संदिग्ध लगे. इसके बाद सिविल लाइंस थाने के एसएचओ राजीव कुमार को सूचना दी गई. साथ ही स्थानीय पुलिस के आने पर दोनों को सौंप दिया गया.
पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







