
फर्जी IAS अधिकारी बनकर क्लब और होटलों को धमकाया... गोवा पुलिस ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार
AajTak
गोवा में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर क्लब और होटलों को धमकाने वाले छत्तीसगढ़ के इंजीनियर मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने फर्जी पहचान का उपयोग कर व्यवसायियों को डराया और पुलिस का दुरुपयोग किया. जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर कैलंगुट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.
उत्तरी गोवा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के इंजीनियर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईएएस अधिकारी बताकर क्लब और होटल मालिकों को धमका रहा था. उसने पुलिस कर्मियों को भी धोखे में रखा और उनका इस्तेमाल व्यवसायियों को डराने के लिए किया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारा के मुताबिक, मनोज कुमार 5 दिसंबर को उत्तरी गोवा के उमटावाड़ा-कैलंगुट स्थित लम्बाना रिज़ॉर्ट में ठहरा. उसने टैक्सी बुक करते हुए खुद को ओडिशा का आईएएस अधिकारी बताया और कहा कि जल्द ही उसका तबादला गोवा होगा. इसके बाद वह 20 दिसंबर को अपनी प्रेमिका के साथ गोवा पहुंचा.
ये भी पढ़ें- फर्जी IAS बन रिटायर्ड जज की बेटी को जाल में फंसाया, फिर इस तरह करने लगा ब्लैकमेल
क्लब और व्यवसायियों को धमकी
26 दिसंबर की रात मनोज ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह आईएएस अधिकारी है और कुछ क्लब और होटलों का निरीक्षण करना चाहता है. पुलिसकर्मियों ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसे सहयोग दिया. इसके बाद मनोज कुमार ने बागा में स्थित क्लबों और शैक्स का दौरा किया. उसने क्लब मालिकों को तेज़ संगीत और देर रात तक संचालन पर चेतावनी दी.
यहां तक कि कुछ क्लब बंद करने की धमकी भी दी. उसने पुलिसकर्मियों के साथ टीटो क्लब और अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया और होटल मालिकों को डराया. इस दौरान कैलंगुट पुलिस को शक होने पर जांच शुरू की गई. पता चला कि मनोज कुमार आईएएस अधिकारी नहीं है और उसने फर्जी पहचान पत्र बनाकर सबको धोखा दिया है. कांस्टेबल नारायण नरसे ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









