
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट्स से करोड़ों की ठगी, रायपुर पुलिस ने किया चीन कनेक्शन वाले साइबर गैंग का पर्दाफाश
AajTak
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ के तहत चीन से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. जांच में 500 से अधिक फर्जी बैंक खातों से करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ. 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने कई मोबाइल, कंप्यूटर और फर्जी वेबसाइटों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं. चीनी संचालक दूर से इन खातों को ऐप्स के ज़रिए नियंत्रित करते थे.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़े साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें सैकड़ों फर्जी बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनका संचालन चीनी नियंत्रण वाले ऐप्लिकेशनों के जरिए हो रहा था.
पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने ओडिशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोहों से जुड़े अहम सबूत बरामद किए हैं.
जांच में 500 से ज़्यादा बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चलने के बाद पुलिस ने ये गिरफ्तारियां कीं. आरोपियों की पहचान ओडिशा के गजसिंह सुना (32), गुजरात के भीखू सचदेव (32), बिलासपुर के साहिल कौशिक (23) और रायपुर के हर्षित शर्मा (18) के रूप में हुई है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अभियान के दौरान पुलिस ने रायपुर के गोल चौक, डगनिया और कटोरा तालाब इलाके में दो जगह छापेमारी की, जहां जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते और ई-रिश्ता नाम से फर्जी दफ़्तर चल रहे थे. पुलिस ने वहां से 50 मोबाइल फोन, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, कई सिम कार्ड और 60 बैंक खाते की किट समेत भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की. इसके बाद इन दफ़्तरों को सील कर दिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने www.erishtaa.com, www.jeevanjodi.com और www.royalrishtey.com जैसी फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स बनाकर लोगों को ठगा. आरोपियों ने नकली वर-वधू की तस्वीरें और झूठी प्रोफाइल डालकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश की. देशभर के पीड़ितों से वसूला गया पैसा कई फर्जी बैंक खातों में जमा किया गया, जिन्हें चीन के संचालक अनधिकृत एपीके ऐप्स के ज़रिए दूर से कंट्रोल करते थे. इस नेटवर्क के हर सदस्य को अपने खाते से होने वाले लेन-देन की मात्रा के हिसाब से कमीशन मिलता था.
रायपुर के डीडी नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें एचडीएफसी बैंक के 79 फर्जी खाते शामिल हैं. वहीं, आज़ाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें साउथ इंडियन बैंक के 17 फर्जी खाते शामिल हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 317(2), 317(4), 317(5), 111 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









