
ईरान जंग के बीच भारत में अब 'पानी' भी हो जाएगा महंगा! LPG के दाम बढ़ने के बाद मंडरा रहा नया संकट
AajTak
गर्मी के मौसम से ठीक पहले इस उद्योग पर बढ़ता लागत दबाव चिंता का कारण बन रहा है. कई पैकेज्ड वाटर कंपनियों ने अपने वितरकों को भेजे पत्रों में बताया है कि युद्ध के कारण कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसके चलते कुछ कंपनियों ने पहले ही वितरण स्तर पर कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण बोतलबंद पानी की लागत तेजी से बढ़ रही है. उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसका सीधा असर आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत का पैकेज्ड वाटर बाजार लगभग 5 अरब डॉलर का माना जाता है और यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है. विशेषज्ञों के अनुसार, देश में भूजल की गुणवत्ता बड़ी चुनौती बनी हुई है. शोध के मुताबिक भारत में करीब 70 प्रतिशत भूजल किसी न किसी रूप में प्रदूषित है, जिसके कारण बड़ी आबादी सुरक्षित पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर रहती है.
गर्मी के मौसम से ठीक पहले इस उद्योग पर बढ़ता लागत दबाव चिंता का कारण बन रहा है. कई पैकेज्ड वाटर कंपनियों ने अपने वितरकों को भेजे पत्रों में बताया है कि युद्ध के कारण कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसके चलते कुछ कंपनियों ने पहले ही वितरण स्तर पर कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं.
उद्योग से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, प्लास्टिक बोतल बनाने में इस्तेमाल होने वाले पॉलीमर की कीमत में बड़ा उछाल आया है. पॉलीमर कच्चे तेल से बनता है और वैश्विक तेल कीमतों में तेजी का सीधा असर इस पर पड़ता है. हाल के हफ्तों में बोतल बनाने वाली सामग्री की लागत प्रति किलोग्राम लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है.
केवल बोतल ही नहीं, बल्कि उसके ढक्कन, लेबल और पैकेजिंग सामग्री की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं. उद्योग के अनुसार बोतलों के कैप की कीमत दोगुने से अधिक हो गई है. वहीं पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉरुगेटेड बॉक्स, लेबल और चिपकाने वाली टेप की लागत भी काफी बढ़ चुकी है.
उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक तेल कीमतों में तेजी जारी रहती है और सप्लाई चेन में सुधार नहीं होता, तो आने वाले महीनों में बोतलबंद पानी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान बोतलबंद पानी पर निर्भर उपभोक्ताओं के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित हो सकता है.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





