
फर्जी नोटों का अंतरराज्यीय खेल खत्म! कामारेड्डी में पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा, नकली नोट बरामद
AajTak
तेलंगाना के कामारेड्डी में पुलिस ने नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ किया और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य चार सदस्य जल्द पकड़े जाएंगे. आरोपियों के पास से ₹3 लाख के नकली नोट, ₹15 हजार 300 असली नोट और आंशिक छपे ₹8 हजार बरामद हुए.
तेलंगाना के कामारेड्डी में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह कुल 12 सदस्यों का था.
एसपी एम. राजेश चंद्रा ने विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से पकड़ा, जिनमें बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. जांच की शुरुआत 24 सितंबर को हुई जब कमारेड्डी में एक शराब की दुकान के कैशियर ने पुलिस को शिकायत दी कि ग्राहक द्वारा दिए गए ₹500 के नोट नकली लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना DCA ने 'रेलाइफ और रेस्पिफ्रेश टीआर' कफ सिरप को किया बैन, तय मानक से ज्यादा मिला सिरप में DEG
इसके बाद पुलिस ने उस ग्राहक को ट्रेस किया और पता चला कि उसने आसानी से पैसे कमाने के लिए पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से संपर्क किया, जो नकली करेंसी के रैकेट में शामिल था. इसके बाद पुलिस टीमें पश्चिम बंगाल गईं और नकली करेंसी के नेटवर्क का पता लगाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया.
इनमें से चार आरोपियों को 3 अक्टूबर को जेल भेजा गया था, जबकि शेष चार को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया. पुलिस ने बताया कि बाकी बचे चार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी. पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹3 लाख से अधिक नकली करेंसी, ₹15 हजार 300 असली नोट और आंशिक रूप से छपे नोटों की ₹8 हजार से अधिक राशि बरामद की है.
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नकली मुद्रा के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और जांच अभी जारी है. इस भंडाफोड़ के बाद कामारेड्डी जिले में नकदी धोखाधड़ी और फर्जी नोटों के मामलों पर पुलिस की निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










