
फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे 48 बांग्लादेशियों पर कार्रवाई, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच कर रही है पूछताछ
AajTak
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीपी भरत पटेल ने कहा, शहर में रह रहे बांग्लादेशियों समेत उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो रहने के लिए अधिकृत नहीं हैं और जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड बनवाए हैं. कुछ समय पहले हमने दो मामले दर्ज किए थे और आठ लोगों को गिरफ्तार किया था.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ अहमदाबाद में रह रहे 48 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. साथ ही अहमदाबाद क्राइम ब्रांच करीब 200 बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ कर रही है. फर्जी दस्तावेजों के जरिए अहमदाबाद में रह रहे सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
दरअसल, बांग्लादेशी नागरिक पिछले कई सालों से अहमदाबाद के चंदोला तालाब, कुबेरनगर, सरदारनगर, नरोदा पाटिया, नाना चिलोदा, शाह आलम इलाकों में रह रहे हैं. अहमदाबाद पुलिस पिछले तीन महीने से विशेष अभियान चलाकर उन सभी बांग्लादेशियों की जांच कर रही है, जो फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड बनाकर अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे हैं.
ये भी पढें- अहमदाबाद में एक करोड़ की ड्रग्स बरामद, तस्करी का तरीका कर देगा हैरान
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीपी भरत पटेल ने कहा, शहर में रह रहे बांग्लादेशियों समेत उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो रहने के लिए अधिकृत नहीं हैं और जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड बनवाए हैं. कुछ समय पहले हमने दो मामले दर्ज किए थे और आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. इसी को आगे बढ़ाते हुए हमने शहर के 5 से 7 इलाकों में विशेष अभियान चलाया और अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच कर रहे हैं.
अवैध रूप से रह रहे 48 बांग्लादेशियों की हुई पहचान
एसीपी भरत पटेल ने बताया कि फिलहाल अवैध रूप से रह रहे 48 बांग्लादेशियों की पहचान की गई है. इन सभी के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं. इन सभी के पास बांग्लादेश के प्रमाण पत्र मिले हैं. इनके मोबाइल से भी बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं. फिलहाल 200 से ज्यादा लोगों पूछताछ की जा रही है. इन सभी लोगों के दस्तावेजों समेत सबूतों की जांच जारी है. अभी जिन 48 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है, उनमें 32 पुरुष, 8 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इन सभी की जांच के लिए हमने सैटेलाइट इमेज की मदद ली, जिसके जरिए हमने देखा कि हाल के दिनों में कहां-कहां अवैध अतिक्रमण बढ़ा है और ऐसी जगहों पर रहने वालों की जांच शुरू की.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









