
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर 6373 लोगों को बेच दीं नकली दवाएं, करीब दो करोड़ का लगाया चूना, दिल्ली-लखनऊ से चल रहा था गैंग, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने नकली आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री में शामिल जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गैंग में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक निजी मार्केटिंग फर्म की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. आरोपियों ने दिल्ली और लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर हजारों लोगों से करीब दो करोड़ रुपये ठग लिए हैं.
देश में नामी कंपनियों के नाम पर मिलावटी आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली की स्पेशल सेल (IFSO) ने इस गैंग के 10 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों ने तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाकर और मिलावटी प्रॉडक्ट बेचकर 6,373 लोगों से 1.94 करोड़ रुपये की ठगी की. वे लखनऊ और दिल्ली से यह गिरोह चलाते थे.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डीसीपी (साइबर सेल) प्रशांत पी गौतम के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब उनायुर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (यूएमपीएल) के एक मैनेजर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. इसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग यूएमपीएल का कर्मचारी बनकर उनके कस्टमर्स को नकली, गलत ब्रांड वाली और मिलावटी दवाएं बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन जालसाजों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कंपनी के ग्राहकों को फोन किया और उन्हें रियायती दरों पर दवाइयां देने का लालच दिया.
प्रशांत गौतम ने बताया,'आरोपी के पास रोगियों और संभावित ग्राहकों का डेटा था. वह उन्हें रियायती दरों पर दवाइयां बेचकर लुभाते थे. असली न होने के कारण इन दवाओं के सेवन से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने लगीं. इसके बाद मार्केटिंग कंपनी (यूएमपीएल) ने पुलिस से संपर्क किया. बताया कि उनका डेटा चोरी हो गया है और कोई उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है. कुछ लोग उसके ग्राहकों से 1.94 करोड़ रुपये का ठग चुके हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इस मामले में 23 मार्च को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 419/420/120B और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66C/66D के तहत एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी. इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू कर कई बैंक खातों और कॉल डिटेल खंगाले गए. इन दवाओं की आपूर्ति करने वाली कूरियर कंपनियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई.
डीसीपी ने बताया, "जांच में हमने पाया कि आरोपी दिल्ली और लखनऊ से काम कर रहे थे. फोन नंबरों की लोकेशन भी सही पई गई, लेकिन आरोपियों के पते उपलब्ध नहीं थे. कई टीमों को लोकेशन पर भेजा गया था और छापे मारे गए थे. इसके बाद तीन कॉल सेंटर्स से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि एक कॉल सेंटर बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में पाया गया, जबकि दो लखनऊ के इंदिरा नगर और जानकीपुरम में चलाए जा रहे थे. अफसरों ने कहा, "दोनों शहरों से कुल 10 गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और मिलावटी दवाओं के बॉक्स भी जब्त किए गए हैं."

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









