
फर्जी ‘आतंकी लिंक’ धमकी से घबराए सीनियर एडवोकेट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
AajTak
भोपाल में 68 वर्षीय सीनियर एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने साइबर ठगों की झूठी ‘आतंकी फंडिंग’ धमकी और डिजिटल अरेस्ट के डर से आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में उन्होंने फर्जी आतंकी लिंक और मानसिक दबाव का ज़िक्र किया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगों की झूठी ‘आतंकी फंडिंग’ धमकी से घबराए 68 साल के एक सीनियर एडवोकेट ने आत्महत्या कर ली. मृतक ने सुसाइड नोट में इसका ज़िक्र भी किया है. फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
घटना जहांगीराबाद इलाके की है. यहां सीनियर एडवोकेट शिवकुमार वर्मा का शव पुलिस ने उनके कमरे से बरामद किया. मृतक का बेटा पुणे में जॉब करता है, जबकि घटना के वक्त मृतक की पत्नी और बेटी दिल्ली गए हुए थे.
दरअसल, सोमवार रात को पत्नी के कई बार कॉल करने पर भी शिवकुमार वर्मा ने जब फोन नहीं उठाया तो किराएदार को कॉल कर पति को देखने घर भेजा. किराएदार ने खिड़की से झांककर देखा तो शिवकुमार फंदे से लटके हुए थे. तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने फंदे से उतारकर शिवकुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
'मैं अपनी मर्जी से...'
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है 'मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं. क्योंकि मेरा नाम किसी शख्स ने HDFC बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर पहलगाम आतंकी आसिफ के साथ जोड़ दिया है. मेरे ऊपर देशद्रोही की छाप लगने से मैं सह नहीं पाऊंगा.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









