
फरीदाबाद, लखनऊ और... 'डॉक्टर टेरर मॉड्यूल' के तीन Hotspot, ब्रेनवॉश के लिए इस्तेमाल हुआ एक कॉमन ऐप
AajTak
केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है. इस हमले को लेकर अब तक जिन 6 बड़े डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है, उन सभी ने इस देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई की है. इस हमले के बाद सामने आए डॉक्टर टेरर मॉड्यूल के तीन हॉटस्पॉट सामने आए हैं.
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को केन्द्र सरकार ने जघन्य आतंकी हमला माना है. इस आतंकी हमले पर कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पेश करते हुए इसे देश विरोधी ताकतों की करतूत बताया गया और इसकी जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक हुई. इस बैठक में 2 मिनट का मौन रखा गया और धमाके में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.
इस आतंकी हमले को लेकर अब तक जिन 6 बड़े डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है, उन सभी ने इस देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई की है. इनमें डॉ. आदिल अहमद ने अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है. डॉक्टर मुज़म्मिल गनई और डॉ. उमर मोहम्मद ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है. डॉ. शाहीन शाहिद ने कानपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है और डॉ. परवेज अंसारी ने भी उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है.
ये हैं इस टेरर मॉड्यूल के तीन हॉटस्पॉट
इस टेरर मॉड्यूल के तीन Hotspot हैं. पहला Hotspot है फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी, जहां डॉ. मुज़म्मिल गनई, डॉ. उमर मोहम्मद और डॉ. शाहीन शाहिद काम करते थे. दूसरा Hotspot है पुलवामा, जहां डॉ. मुज़म्मिल गनई, डॉ. उमर मोहम्मद और डॉ. सज्जाद अहमद माला का घर है. और ये तीनों यहीं से एक दूसरे को जानते थे. इस टेरर मॉड्यूल के मास्टरमाइंड मौलवी इरफान अहमद ने इन तीनों का ब्रेनवॉश किया था. तीसरा Hotspot है लखनऊ, जहां से डॉ. शाहीन शाहिद और उसका भाई डॉ. परवेज अंसारी इस साजिश को अंजाम दे रहे थे.
लखनऊ की कॉलोनियां बनीं आतंकियों का सेफ ठिकाना?
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है, जहां से शाहीन शाहिद और परवेज अंसारी का घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास से सिर्फ ढाई किलोमीटर दूर था. पिछले दो दशकों में लखनऊ में कई नई कॉलोनियां बसाई गई हैं, जिन्हें आतंकियों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है. पिछले 20 सालों में यहां कई आतंकी संगठन के लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इन संदिग्ध आतंकियों को लखनऊ में रहने के लिए जमीन और घर आसानी से कैसे मिला?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








