
फरीदाबाद में इंसान के सिर के बाल चोरी... घर में घुसकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद
AajTak
फरीदाबाद में चोरों ने लाखों रुपये के इंसानी बाल और कैश चोरी कर लिया. घटना फरीदाबाद के सेक्टर-16 के दौलताबाद गांव की है, जहां एक व्यापारी के घर से 110 किलो बाल और उनमें छिपाए गए 2 लाख 13 हजार रुपये चोरी हो गए. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें चोर बालों के बोरे ले जाते दिख रहे हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के फरीदाबाद में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां लाखों रुपये कीमत के सामान की चोरी की गई. यह सामान कोई कीमती धातु, जेवरात या कोई और चीज नहीं, बल्कि इंसान के सिर के बाल थे. फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना को लेकर पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगा है, जिसमें दो आरोपी बालों को चुराकर ले जाते नजर आ रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से सेक्टर 17 थाना इलाके में रहने वाले रंजीत मंडल नाम के व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में रंजीत ने कहा कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला है. पिछले काफी समय से वह फरीदाबाद के सेक्टर 16 इलाके के तहत गांव दौलताबाद में किराए पर रह रहा है. यहां वह इंसान के बालों का व्यापार करता है.
यहां देखें Video
शिकायत में रंजीत ने कहा कि 14 जनवरी को उसने 5 हजार रुपये प्रति किलो की कीमत से करीब 150 किलो बाल खरीदे थे. यह बाल अपने घर में ही रखे थे. इन्हीं बालों में उसने अपने 2 लाख 13 हजार रुपये भी छिपाकर रखे थे. पीड़ित का कहना है कि रात में चोर घर में घुस आए और बालों के 4 बोरे लेकर फरार हो गए, जिनका वजन करीब 110 किलो था.
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: राम जानकी मंदिर से चोरी हुई 30 करोड़ की अष्टधातु मूर्ति, पुजारी और सपा नेता समेत 4 गिरफ्तार
रंजीत ने कहा कि बालों के उन्हीं बोरों में 2 लाख 13 हजार रुपये छिपाकर रख दिए थे. इस तरह करीब साढ़े 7 लाख रुपये से ज्यादा के सामान और कैश की चोरी हो गई. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद पुलिस पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की तलाश शुरू कर दी है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी बालों के बोरे उठाकर ले जाते दिख रहे हैं. रंजीत मंडल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











