
फरीदाबाद: पानी से लबालब भरे रेलवे ब्रिज में डूब गई XUV, मैनेजर-कैशियर की दर्दनाक मौत
AajTak
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे पानी में एक XUV कार डूब गई, जिसमें एचडीएफसी बैंक के मैनेजर और कैशियर की मौत हो गई. पुलिस ने दावा किया कि उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया. हालांकि, मृतकों के रिलेटिव्स का कहना है कि वहां बैरिकेडिंग नहीं थी.
फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में XUV700 के डूबने के चलते उसमें बैठे एचडीएफसी के बैंक मैनेजर और कैशियर की बीती रात दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों के साथ बैंक में काम करने वाले बैंक कर्मचारी आदित्य ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-31 में एचडीएफसी की शाखा में विराज द्विवेदी बतौर कैशियर के रूप में काम कर रहे थे और पुण्यश्रेय शर्मा बैंक के मैनेजर थे. वह बैंक यूनियन के अध्यक्ष भी थे.
आदित्य ने बताया की बीते काफी दिन बारिश हुई थी. इसी के चलते विराज द्विवेदी उन्हें बैंक मैनेजर की XUV700 गाड़ी में छोड़ने के लिए आ रहे थे. बैंक मैनेजर शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी में रहते थे, जहां पर रात को विराज द्विवेदी को रुकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली निकलना था, लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था, जहां कोई भी बैरिकेटिंग नहीं लगी हुई थी.
यह भी पढ़ें: Delhi Rain Update: लगातार बारिश से सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम, क्या आज भी होगी झमाझम बरसात? जानें देशभर के मौसम पर IMD अपडेट
पानी में फंसी कार, पानी भरने से दोनों की मौत
विराज गुरुग्राम में रहते थे, जिसके चलते उन्हें यह अनुभव नहीं हुआ कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे इतना पानी है कि उनकी गाड़ी पानी के अंदर डूब जाएगी. विराज ने इस पानी से गाड़ी को निकालने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पानी अधिक होने के चलते बंद हो गई और लॉक लग गया. गाड़ी में पानी भर गया जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई. आदित्य ने बताया कि लगभग 11:30 बजे के आसपास बैंक मैनेजर की पत्नी का फोन उनके पास आया था.
मैनेजर की पत्नी ने उनके फोन बंद होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने बैंक के मैनेजर और विराज द्विवेदी को फोन किया, लेकिन दोनों के फोन स्विच ऑफ जा रहे थे. इसके चलते उनकी पत्नी फरीदाबाद से और वह लोग गुड़गांव से खोजने के लिए उन्हें निकले फरीदाबाद पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस नजर आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक गाड़ी अंडरपास में भरे पानी में फंस गई थी, जिसके चलते उसमें दो लोगों की मौत हुई है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








