
फरीदाबाद: 'तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती', वरमाला में फिल्मी स्टाइल में हथियार लेकर पहुंचा प्रेमी, फिर...
AajTak
फरीदाबाद में एक शादीशुदा प्रेमी (धर्मवीर, 30) अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए वरमाला के दौरान कुल्हाड़ी लेकर फिल्मी अंदाज़ में पहुंचा और चिल्लाया,
फरीदाबाद में प्रेमिका की शादी में पहुंचे युवक ने खूब हंगामा मचाया. कुल्हाड़ी लेकर शादी में पहुंचे युवक को देखकर पहले तो लोग डर गए, लेकिन बाद में उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उसने बैग में अपने साथ लाई पेट्रोल की बोतल से पेट्रोल उड़ेल कर खुद को आग लगा ली. जिसे देखकर पुलिस के हाथपांव फूल गए और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
'तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती'फरीदाबाद के रामनगर में वरमाला की तैयारी चल रही थी. तभी एक वैगनआर कार शादी के वेन्यू पर पहुंची. उसमें से एक युवक निकला जिसके हाथ में एक बैग था. अचानक उसने बैग से कुल्हाड़ी निकाली और जोर से चिल्लाता हुआ बोला कि यह शादी नहीं हो सकती. यह बात बोलते ही वहां हंगामा शुरू हो गया. तभी उसने हाथ में कुल्हाड़ी उठा ली और कहा कि वह ये शादी नहीं होने देगा. वह इस लड़की को किसी और की नहीं होने देगा. तभी शादी में मौजूद लोगों ने पहले उसकी कुल्हाड़ी पकड़ी और फिर उसे काबू कर लिया.
पेट्रोल छिड़कर लगाई आग इसके बाद उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर सेक्टर-11 चौकी में ले गई, जहां उसने बैग से पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़क कर आग लगा ली. पुलिस ने आग बुझाई और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज करीब 50 फीसदी झुलसा है. उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के कोसीकलां निवासी धर्मवीर (30) के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक युवक 50 से 60 प्रतिशत झुलस चुका है. युवक को अस्पताल में अभी ICU में एडमिट किया गया है. फिलहाल, वह बयान देने के लिए अनफिट है.
4 साल से रिलेशन में था शादीशुदा प्रेमी सेक्टर-11 पुलिस चौकी अधिकारी सुनील ने बताया कि आरोपी 10 साल से शादीशुदा है. 3 बच्चों का पिता है. वह मथुरा में कैफे चलाता है. आरोपी करीब 4 साल से युवती से रिलेशन में था. युवती की शादी तय हुई तो उसे पता चल गया. वह लगातार दबाव बना रहा था कि शादी न करे. वह नहीं मानी तो शादी वाले दिन शराब के नशे में उसके घर कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया. लड़की पहले एक प्राइवेट जॉब करती थी, लेकिन शादी तय होने पर उसने जॉब छोड़ दी थी. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी का इलाज चल रहा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







