
फरीदकोट: दासूवाल गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद दबोचे गए शूटर
AajTak
फरीदकोट पुलिस ने गैंगस्टर प्रभ दासूवाल गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया. मुख्य शूटर को पकड़ने से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच छह राउंड फायरिंग हुई. गैंग के सरगना प्रभ देसूवाल के कहने पर आरोपी अर्शदीप टारगेट किलिंग करता था. पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल सहित कई हथियार बरामद किए. तीनों पर पहले से गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं.
फरीदकोट पुलिस ने गैंगस्टर प्रभ दासूवाल गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले गिरोह के मुख्य शूटर और पुलिस के बीच करीब छह राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद उसे काबू किया गया. पुलिस के मुताबिक यह शूटर लंबे समय से सक्रिय था और कई वारदातों में शामिल रहा है.
जांच में सामने आया कि गैंगस्टर प्रभ देसूवाल के इशारे पर आरोपित अर्शदीप सिंह टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह इलाके में लगातार डर फैलाने और सुपारी लेकर हत्या जैसी वारदातें करता रहा है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, होंडा सिटी कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं और 11 वर्षीय बच्चे सहित 3 की मौत
हथियारों की बड़ी बरामदगी
गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो पिस्टल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों के खिलाफ पहले से ही गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद गिरोह की कई और गतिविधियों का खुलासा होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: फरीदकोट में अधिकारियों ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, कहा- जरूरी है हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









